Weekly numerology (29.06.2026 से 05.07.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 09:07 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से ठीक रहेगा। पैसों के मामले में लाभ होगा। कामकाज में भी तरक्की होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में विदेशी काम लाभदायक हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। रविवार के दिन कोई अनैतिक कार्य करने से बचें, नहीं तो मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: मंगलवार का व्रत करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय पढ़ाई के नजरिए से अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सोच- समझ कर व्यतीत करें। अपने शब्दों पर ध्यान दे, नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। हालांकि सप्ताह के आगे का समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। नौकरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में विदेशी काम में निवेश करने के बारे में विचार करेंगे। सप्ताह के आगे का समय ठीक-ठाक रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए समय ठीक है। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सेहत का ख्याल रखें। योगा और प्राणायाम करते रहें।
उपाय:- केसर का तिलक करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट के मामलों से दूरी बनाकर रखें। भावनाओं में आकर कोई काम न करें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलती हुई नजर आएगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय :- कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई अनैतिक कार्य न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें नहीं तो चीजें खराब हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर समय आपके लिए ठीक रहेगा। पैसे की स्थिति के नजरिए से भी समय अच्छा है। सप्ताह के अंत में अपने काम को जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन गलत काम में भागीदार न बनें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में क्या करें और क्या न करें की स्थिति में घिरा हुआ महसूस करेंगे। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत का समय भी कार्य के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस सप्ताह अपने निजी संबंधों पर कम ध्यान दे पाएंगे। किसी के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। मां के साथ किसी बात पर मनमुटाव होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि सप्ताह के आगे का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं या सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के अंत में विदेशी काम से लाभ प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सेहत का ख्याल रखें। किसी बात पर अधिक विचार करने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के आगे का समय आपके लिए कामकाज के नजरिया से ठीक रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सप्ताह के मध्य में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में विदेशी काम के अवसर प्राप्त होने की संभावना बनती है।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में विलंब हो सकता है। किसी काम में अपने स्वाभिमान को अभिमान का रूप न लेने दें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय आपको सफलता की ओर लेकर जा सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अनैतिक कार्य करने से बचें और पुलिस के मामलों से दूरी बना कर रखें। अपने मनोबल को सही दिशा में लगाएं।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News