Weekly numerology (08.06.2026 से 14.06.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 10:27 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह के मध्य समय भी कामकाज के दृष्टिकोण से ठीक रहेगा। अपने कार्यों को आगे बढ़ाने के विचार बनाएंगे। सप्ताह के अंत में दूसरों की बातों या बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें। कुछ परिवर्तन आपके सामने आएंगे। सोच-समझ कर लिए गए निर्णय ही आपको सफलता की ओर लेकर जा सकते हैं।
उपाय: घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। घर की पूर्व और पश्चिम दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक चिंताएं बनी रह सकती हैं। बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से कार्य पूरे होंगे। सरकारी कार्यों के पूर्ण होने की संभावना बनती है। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। शुक्रवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में सोच-समझ कर कार्य करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। वस्त्रों का दान न करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मेहनत से कार्य सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। बुधवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। शुक्रवार के दिन भी कम मेहनत में कार्य पूरे हो सकते हैं। समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में विदेशी कार्यों में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कुछ अकस्मात परिवर्तन आपके सामने आएंगे।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। पीले वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है। हालांकि पुलिस या कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखने का प्रयास करें। किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। भावनाओं में आकर अपनी बातें किसी को न बताएं। हालांकि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। सप्ताह का अंतिम समय विशेष रूप से अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है। आप शॉर्टकट अपनाकर कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे।
उपाय :- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। अपने क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा लड़ाई-झगड़ों की संभावना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां अधिक सक्रिय रहेंगी। आप अपने कामकाज को आगे बढ़ाएंगे, जिसके कारण जिम्मेदारियां भी बढ़ती हुई दिखाई देंगी। सप्ताह का अंतिम समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी कार्यों से लाभ मिलने की संभावना बनती है। आपका मन किसी विदेशी भाषा को सीखने के लिए भी आकर्षित हो सकता है। रविवार का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में सजावट या रिनोवेशन का कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी घर में हो सकता है। सप्ताह का मध्य समय कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रियता लेकर आएगा। सप्ताह का अंतिम समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। रचनात्मक और कला क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आलस्य के कारण अपने कार्यों को टालने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि मंगलवार के दिन जल्दबाजी और उतावलेपन में कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। सप्ताह का मध्य समय कामकाज के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। शनिवार का दिन भी शुभ रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मध्यम गति वाले रहेंगे। हालांकि सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लोहा, इस्पात, कोयला आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह का आगे का समय थोड़ा सामान्य रहेगा। बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। छोटे भाई-बहनों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। कामकाज अधिक होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मानसिक चिंताएं बनी रह सकती हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में कार्यों की गति पुनः तेज होती हुई दिखाई देगी।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन थोड़ी सावधानी के साथ बिताएं। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। मंगलवार के दिन जल्दबाजी में कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। हालांकि सप्ताह का मध्य समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभा पाएंगे। सप्ताह के अंत में विदेशी कार्यों में निवेश करने से पहले थोड़ी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंदिर के बाहर मीठे प्रसाद का वितरण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
