Weekly numerology (04.05.2026 से 10.05.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 03:01 PM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी गलत कार्य करने से बचें, अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय कभी आलस्य और कभी उत्साह से भरा रहेगा। कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझ कर लेने की कोशिश करें। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: सूर्य भगवान की आराधना करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। इस सप्ताह सप्ताह की शुरुआत में यदि कोई इंटरव्यू की योजना बना रहे हैं तो तैयारी को थोड़ा स्ट्रांग रखें। सप्ताह के मध्य में भी यात्राओं के कारण थकान महसूस करेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के अंत का समय हालांकि पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन विदेशी शिक्षा की ओर आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं तथा किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। खेलकूद से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। विष्णु भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अचानक किसी कार्य में गति आएगी। लेखन और प्रकाशन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सप्ताह के मध्य में यात्राओं से लाभ होने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले भी अनुकूल रहेंगे। सप्ताह के अंत में विवाद और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें तथा किसी नए कार्य में सोच-समझकर निवेश करें।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी विदेशी कार्य में निवेश की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे तथा विवाह योग्य जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन स्वभाव में थोड़ी निराशा आ सकती है। शनिवार के दिन बोलचाल में सावधानी रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। रविवार का दिन कामकाज के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में रचनात्मक और कला से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन पर ध्यान अधिक रहेगा तथा स्वयं की देखभाल के लिए समय निकालेंगे। यात्राओं के योग बनते हैं और जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद को नजरअंदाज करें। सप्ताह के अंत में कामकाज की व्यस्तता अधिक रहेगी।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के अवसर मिल सकते हैं। बुधवार का दिन निजी जीवन के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में घूमने-फिरने की योजना बन सकती है तथा यात्राओं के योग बनते हैं। व्यर्थ की चिंताओं में समय न गंवाएं और विवादों से दूर रहें। रविवार का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा तथा पिता का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। विदेशी कार्यों से लाभ होने की संभावना है, हालांकि कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। इस सप्ताह बजट को संतुलित करके चलने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं तथा प्रॉपर्टी से जुड़े मामले लाभदायक रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा कमजोर रह सकता है। विवादों से दूर रहें तथा कामकाज के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे के वस्तु न रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी विदेशी लोभ में आकर कोई निवेश न करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari