Weekly numerology (9th january-15th january): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 05:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा है। कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। सोमवार के दिन दोस्तों की मदद प्राप्त होगी। सप्ताह के आगे के समय में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बच्चों के लिए भी सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर कोई गलत काम न करें। सप्ताह के अंत का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द बीतेगा।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। बच्चों का मन खेलकूद की गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 2 वाले जातक किसी नए काम की शुरुआत के लिए यात्राएं करेंगे। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा परंतु संतान को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। सप्ताह के अंत में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। नकदी धन खर्च होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।
उपाय:- शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें और काले-सफेद तिल चढ़ाएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में यदि किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की संभव है। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन आपके काम कम मेहनत से भी सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। रविवार का दिन व्यवसाय और निजी जीवन के मध्य संतुलन बनाने में बीतेगा।
उपाय:- केले का दान मंदिर में करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम को शुरू करने के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। व्यापार में प्रमोशन पर अधिक निवेश न करें। सप्ताह के मध्य में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन आपकी योजनाएं पूरी होंगी। आपके अधूरे काम भी पूरे होंगे। सप्ताह के अंत का समय दोस्तों के साथ और घर-परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। कोई प्रेम संबंध भी जीवन में दस्तक दे सकता है।
उपाय :- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारियों के कारण समय व्यस्त रहेगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यर्थ की चिंताएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। स्वयं के कारोबार से जुड़े हुए लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय ठीक रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में समय आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। निजी खरीदारी पर भी जा सकते हैं।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम सामान्य रहेंगे। सोमवार के दिन घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आप जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। काम की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर भी आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। मां के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अपने कार्य को पूर्ण रूप से करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि सप्ताह के अंत में समय आपके अनुकूल है। बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तों की मिठास को खराब न करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। रविवार के दिन काम के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय सोच-समझकर बिताएं। यह समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सोमवार के दिन अपने उतावलेपन पर काबू रखें अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से सलाह-मशवरा और सहायता प्राप्त होगी। हालांकि मन थोड़ा परेशान रहेगा। क्या करें और क्या न करें में उलझा हुआ महसूस करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलें आपको लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। परंतु इसके साथ-साथ कार्यभार भी अधिक बनेगा। शुक्रवार के दिन आपको अकस्मात कुछ निर्णय लेने होंगे। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के शुरुआत का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। चिंताएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। यात्राओं के योग इस सप्ताह लगे रहेंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के अंत में भी समय आपके अनुकूल रहेगा। अकस्मात परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा और चीजें आपके अनुकूल होने लगेंगी। सप्ताह के अंत में गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी सोच में परिपक्वता नजर आएगी। दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी।
उपाय:- एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। आप स्वयं भी कोई नया काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में मधुरता और घनिष्ठता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। शुक्रवार के दिन किसी अनैतिक काम को करने से बचें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहें। सप्ताह के अंत का समय भौतिक नजरिए से आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है।
उपाय:- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News