Monthly Love Horoscope January 2026 : जनवरी के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 31, 2025 - 09:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
जनवरी में मेष राशि वालों की लव लाइफ में थोड़ी गर्माहट रह सकती है। मंगल का प्रभाव आपको उत्साहित रखेगा, लेकिन कभी-कभी आपकी वाणी रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। महीने का उत्तरार्ध रोमांस के लिए बेहतर रहेगा। अपने पार्टनर पर अपनी राय थोपने के बजाय उनकी बातें सुनें।
उपाय: मंगलवार के दिन शहद का सेवन करें और हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए जनवरी का महीना प्रेम की नई परिभाषा लिखेगा। शुक्र की अनुकूल स्थिति आपके आकर्षण में वृद्धि करेगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा या डिनर डेट पर जाने के योग हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो इस महीने प्रपोज करने के लिए समय बहुत अच्छा है। जवाब सकारात्मक मिल सकता है।
पाय: शुक्रवार के दिन अपने पार्टनर को कोई सफेद फूल या सुगंधित उपहार दें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना संचारका है। आप अपने दिल की बात पार्टनर से खुलकर कह पाएंगे। यदि आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो इस महीने आपकी मुलाकात होने की प्रबल संभावना है। गलतफहमियां दूर होंगी और बातचीत से रिश्ते सुलझेंगे। सोशल मीडिया के बजाय आमने-सामने बैठकर बात करें।
उपाय: बुधवार के दिन गाय को गुड़ और भीगी हुई हरी मूंग खिलाएं।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना भावनात्मक मजबूती लेकर आएगा। आप अपने पार्टनर के साथ बहुत जुड़ाव महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे आपसी मतभेद इस महीने पूरी तरह सुलझ जाएंगे। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा और आपको भरपूर समय देगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय संतान सुख या परिवार विस्तार की चर्चा के लिए शुभ है।
उपाय: सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाएं और शिव-पार्वती की पूजा करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए जनवरी का महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। महीने के अंत में किसी छोटी यात्रा पर जाने से रिश्ते में फिर से ताजगी आ सकती है। काम और प्यार के बीच संतुलन बनाए रखें।
उपाय: रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और पार्टनर को कोई तांबे की वस्तु भेंट करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए जनवरी का महीना रिश्तों में स्थिरता लेकर आएगा। आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक केयरिंग और समर्पित रहेंगे। आपकी लव लाइफ में रोमांस के साथ-साथ एक ठहराव आएगा। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाना आपको खुशी देगा। आपके जीवन में किसी पुराने मित्र का दोबारा आगमन हो सकता है, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल सकता है।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दो लड्डू अर्पित करें और अपने साथी के साथ मीठी वाणी बोलें।

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। शुक्र की स्थिति आपको रोमांटिक बनाएगी, लेकिन पारिवारिक हस्तक्षेप के कारण लव लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है। जो लोग विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार और पार्टनर के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करें।
उपाय: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना जुनून और गहराई से भरा रहेगा। आपकी लव लाइफ में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टनर के साथ आपके शारीरिक और मानसिक संबंध मजबूत होंगे। आप दोनों एक-दूसरे की कंपनी का भरपूर आनंद लेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपकी सोच और विचारधारा से पूरी तरह मेल खाता हो।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना नई उमंग लेकर आएगा। आप अपने पार्टनर के साथ साहसिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। सिंगल्स के लिए ऑफिस या कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ ईमानदारी बरतें, झूठ से रिश्ता बिगड़ सकता है।
उपाय: गुरुवार के दिन माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए जनवरी का महीना थोड़ा गंभीर रहेगा। आप अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर काफी सोच-विचार करेंगे। यदि आप किसी गंभीर रिश्ते में हैं, तो आप इसे अगले स्तर पर ले जाने का फैसला कर सकते हैं। पुराने किसी प्रेमी की याद आपको परेशान कर सकती है। अतीत को छोड़कर वर्तमान का आनंद लें।
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के नीचे चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में इस महीने कुछ रोमांचक बदलाव आ सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ कुछ नया ट्राई करेंगे। हालांकि, अपनी आजादी  को लेकर आप थोड़े जिद्दी हो सकते हैं, जिससे पार्टनर को बुरा लग सकता है। आपसी समझ से चीजें बेहतर होंगी।  पार्टनर को भी अपनी बात रखने का पूरा मौका दें।
उपाय: शनिवार को किसी जरूरतमंद को काले तिल या उड़द की दाल का दान करें।

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सपनों के सच होने जैसा होगा। आपकी राशि पर गुरु और शुक्र का शुभ प्रभाव रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक और यादगार समय बिताएंगे। कोई सरप्राइज गिफ्ट या वेकेशन आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको करियर में भी आगे बढ़ने में मदद करेगा।
उपाय: गुरुवार के दिन विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में दर्शन करें और पीले रंग के वस्त्र धारण करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News