Weekly Tarot Horoscope (4th-10th january ): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 09:47 AM (IST)

मेष- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बहस संभव है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

वृष- वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काम का बोझ मानसिक तनाव दे सकता है। आर्थिक रूप से समय स्थिर है। व्यापारियों के लिए कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता की जरूरत होगी।
उपाय- शुक्रवार को लक्ष्मी जी को मिश्री अर्पित करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह संचार और नेटवर्किंग का सप्ताह है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो सुखद रहेगी। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह भावुकता से भरा रह सकता है। निर्णय लेते समय दिल की बजाय दिमाग की सुनें। करियर में कुछ बदलाव के संकेत हैं, जो शुरुआत में कठिन लग सकते हैं लेकिन अंततः फायदेमंद होंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं।
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। खान-पान में लापरवाही न बरतें।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग- हल्का हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

तुला- तुला राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं। कला और लेखन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने का समय है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाएं किसी से साझा न करें। सप्ताह का अंत सुखद रहेगा और किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। उधार लेन-देन से बचें।
उपाय- मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- मैरून
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

धनु- धनु राशि के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। जो लोग रिलेशन में वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मकर- मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। घुटनों या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। माता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। 
उपाय- शनिवार को पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
शुभ रंग- गहरा नीला
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 5

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए रचनात्मकता का समय है। आपके नए विचार सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष अनुकूल है। छात्रों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। 
उपाय- गरीब व्यक्ति को काले तिल दान करें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण रहेगा। दान-पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सोहत को लेकर सावधान रहे। 
उपाय- गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News