Weekly numerology (11h-17th July): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 11:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरूआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी धर्म स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संतान पक्ष को लेकर उनके भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। सप्ताह के अंत में जीवन साथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। किसी कर्मचारी के साथ बहस में न उलझें।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें। मन अकारण ही थोड़ा परेशान रहेगा। जीवन साथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। शनिवार के दिन सेहत के नजरिए से दिन मंदा रहेगा। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। गलत संगति में जाने से बचें।
उपाय:-  यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
खीर का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर में सकती है। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सभी काम कम मेहनत से पूरे हो जाएंगे। आप किसी गुप्त विद्या या ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपने मन को गलत रास्ते पर भटकाने से बचें। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होगा। मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी की बातों में आकर कोई वायदा न करें। हालांकि इससे आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मूलांक 4 वाले अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। बुधवार का दिन आपके लिए शुभ है। यात्राओं से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंधों के लिए समय उत्तम है। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुरानी योजनाएं आप सफल हो सकती है। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
उपाय:- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।
गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में घिरे रहेंगे और फैसले लेने में देरी होगी। मां बेटी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। कामकाज के लिए समय ठीक-ठाक है। कारोबार में किसी नजदीकी रिश्तेदार से कोई मदद मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आप अपने काम को पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में खर्चे अधिक होने के कारण अपने प्यार पर अंकुश लगानेकी कोशिश करेंगे। स्वभाव कुछ गंभीर रहेगा। अकारण कुछ चिंताएं आपको घेरे रहेंगी।
उपाय:- फिटकरी से दांत साफ करें।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में चीजें आपके अनुसार नहीं होंगी। कुछ अनचाहे खर्चे नकदी धन की कमी का कारण बन सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कामकाज संबंधित यात्राएं करनी पड़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों को स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के वहम और किसी दूसरे की बातों में आने से बचें, अन्यथा गलत फैसला ले सकते हैं। सप्ताह के मध्य के बाद परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेदों को बढ़ावा न दें। कार्य क्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। निजी जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में वाहन खरीदने के योग बनते हैं।
उपाय:- वस्त्रों का दान ना करें।
मीठी दही का सेवन करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अहंकार की भावना में आकर कोई गलत फैसला न लें, लोग आपकी चापलूसी करके आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि आगे का समय आपके अनुकूल रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मूलांक 7 वाले जातक किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकते हैं। विदेश से लाभ होने के योग बनते हैं। विदेशी यात्राएं भी संभव हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। शनिवार के दिन आप अपने स्वभाव में कुछ रूखापन और गंभीरता महसूस करेंगे। आपका मन अकेले रहने के लिए करेगा। इन परिस्थितियों को ज्यादा बढ़ावा ना दें।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं।  मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार के दिन के कार्यक्षेत्र पर कुछ अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना बनती है। उनके साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जिसके कारण आपकी कुछ भावनाएं आहत रहेंगी। जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय न लें। अपनी मेहनत करें, सफलता अवश्य आपको मिलेगी। सप्ताह के मध्य में बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। घर के कुछ निजी खर्चे आर्थिक स्थिति को मंदा कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। सप्ताह के अंत में यात्राएं करनी पड़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें।
गुड़ का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम शुरुआत में अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। पिता की सलाह और साथ प्राप्त होगा। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अहंकार की भावना से दूर रहे। कार्यों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन के कारण पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। किसी धर्म कर्म के काम में भागीदार बन सकते हैं। संतान को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। यात्रा करनी पड़ सकती है, सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:-  लाल रोली डालकर सूर्य को जल दें।
केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News