Weekly numerology (2nd-8th August): कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। व्यापारिक परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में पैसे उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। कार्यभार की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। सरकारी कामों में सफलता के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में पिता के साथ बहस हो सकती है। कामकाज की अधिकता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
उपाय:- मंदिर में गुड़ का दान करें।
सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम मंदे रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी न किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। मन लगाकर मेहनत करें। सप्ताह के मध्य में व्यर्थ के प्रलोभन से बचें। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा संगीत नृत्य कला इत्यादि में ज्यादा लगेगा। आप घूमने-फिरने में अधिक समय गवाएंगे। सप्ताह के अंत में माता की सेहत का ख्याल रखें। गुस्से में आकर या जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। आलस्य के कारण कुछ कार्य स्थगित हो सकते हैं।
उपाय:- सोमवार का व्रत रखें।
शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत से सारे काम सफल होंगे। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। गले से संबंधित कोई रोग हो सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी को कोई सलाह देने से बचें। सप्ताह के अंत में आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। कार्य आपकी मेहनत से सफल होंगे। आलस्य को त्याग कर वांछित प्रयास करें।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें। सेहत का ख्याल रखें। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ बेहतरीन परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी परंतु किसी व्यर्थ के प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। मंजिल तक पहुंचने के मार्ग प्रशस्त होंगे। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामले में हिस्सेदार बन सकते हैं। कारोबार से संबंधित कोई मशीन खरीदने की सलाह बन सकती है।
उपाय:- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।


मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार संबंधी नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के संपर्क में आना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप खरीदारी पर जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपकी सोच में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:-  तुलसी के पौधे को जल दें।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम मंदे रहेंगे। घर-परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी को सलाह देने से बचें। बेकार के वहम और शक आपके रिश्तों को कमजोर बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आप स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। आपका मन हास्य विनोद क्रियाओं में ज्यादा लगेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव बना रहेगा। आप अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं। बुधवार का दिन सावधानी से बिताएं। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें। सप्ताह के मध्य में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। आप स्वयं के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में जायदाद अथवा जमीन संबंधी मामलों को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें।
परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। आपको मेहनत करके परिस्थितियों में सुधार लाना होगा। किसी भी प्रकार के पथ भटकाव से बचें। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। आप स्वयं के रख-रखाव पर भी ध्यान देंगे। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में आलस्य को त्यागना बेहतर होगा। रविवार के दिन आपके गैर जिम्मेदार रवैये के कारण कुछ कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम बेहतर रहेंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी को उधार दी हुई धन राशि वापिस मिल सकती है। क्रोध पर काबू रखें। जमीन अथवा प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में विवाद से बचें। आपको तकनीकी ज्ञान का लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार संबंधी निर्णय में जल्दबाजी न करें। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News