Weekly numerology (23-29 november): जानें, कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआत का समय दाम्पत्य सुखों का लिए इतना सकारात्मक नहीं होगा। वाणी में मधुरता बनाएं रखें। कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। मन परेशान रहेगा। माता के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ कहासुनी सम्भव है। कोई सहकर्मी अच्छा सलाहकार साबित होगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपके कार्य कम प्रयासों से ही पूर्ण हो जाएंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय:- जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।
सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय ज्यादा शुभ फलप्रदायी न होगा। आपका मन बहुत सी बातों को लेकर चिंतित रहेगा। घर-परिवार में सदस्यों के बीच अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। संतान परेशानी का कारण बन सकती है। किसी गलत संगत का शिकार होने से बचें। किसी को पैसे उधार न दें। हालांकि सप्ताह के अंत के दिनों में परिस्थितियां सुधरने लगेंगी। आप पहले से बेहतर व उत्साहित महसूस करेंगे। कार्यलय में उच्च अधिकारी मददगार होंगे। आपके भावनात्मक स्तर में वृद्धि होगी।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले छात्रों का मन सप्ताह की शुरुआत में पढ़ाई में कम लगेगा। आप घूमने-फिरने व मौज-मस्ती में ज्यादा समय बिताएंगे। घर के बड़ों से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपका मन गुप्तविद्याओं अथवा ज्योतिष विद्या की ओर हो सकता है। आपके संघर्ष बढ़ सकते हैं हालांकि सफलता प्राप्ति अवश्य होगी। सप्ताह के अंत में आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। आप अपनी समझ से परिस्थितियों को संभाल पाएंगे। पिता की सलाह से काम बनेंगे।
उपाय:- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
बड़ों व गुरुजनों की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में प्रेम सम्बन्धों के प्रति ज्यादा झुकाव दिखाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। परिवार के बड़ों से वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। किसी जमीन या कंस्ट्रक्शन के सिलसिले में कोर्ट के चक्कर लग सकते हैं। आपके विचारों को सप्ताह के अंतिम दिनों में एक सही दिशा मिल सकती है। कोई भी निर्णय ऐसा न लें, जो आपके मान-सम्मान के विरुद्ध हो। मानसिक तनाव की स्थिति में किसी को अपशब्द न कहें।
उपाय:- हनुमान जी के मंदिर जाकर हाथ जोड़ें।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाकर मीठा खिलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय शुभ फलप्रदायी रहेगा। कारोबार व व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं। प्रचार-प्रसार की मदद से नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। मां-बेटी के सम्बंध अच्छे रहेंगे। आप खर्चों की अधिकता के कारण व्यय पर अंकुश लगाएंगे। सप्ताह के मध्य का समय बल व बुद्धि के सामंजस्य से काम लेने का है। ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त हो सकती है।
उपाय:- तुलसी के पौधे को जल दें।
कन्या को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। इस सप्ताह अपने किसी करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा परन्तु आप खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। सप्ताह के अंत में माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।
सफ़ेद चन्दन से माथे पर तिलक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। इस सप्ताह आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत रहेंगे। स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। पुत्र से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सन्तान पक्ष बेहतर होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक विश्वास करना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। सप्ताह के अंत में लाभकारी व्यापारिक यात्रा का योग बनता है।
उपाय- कुत्तों को मीठी रोटी दें।
गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सप्ताह के शुरुआत में वाहन या प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार बना सकते हैं पर विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल रहेगा। पढ़ाई में मन न लगने की वजह से परीक्षा के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपको मेहनत व एकाग्रता के साथ अधिक प्रयास करने होंगे। सप्ताह के मध्य तक व्यवसाय में धीमी परन्तु स्थिर गति देखने को मिलेगी। सप्ताह के अंत में कुछ सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है।
उपाय: शनिवार के दिन व्रत रखें।
पीपल के वृक्ष पर शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सप्ताह की शरुआत थोड़ी आलस्य से भरी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ बनते कार्यों में रूकावट भी आ सकती है परन्तु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सप्ताह के अंत तक सभी रुके कार्य बनते नज़र आयेंगे। सोमवार के दिन किसी महिला अधिकारी के साथ कुछ अनबन होने की सम्भावना है, अपनी वाणी में संयम रख कर आप स्थिति को संभाल सकते हैं। सप्ताह के अंत में भाइयों के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाईयों से बना कर चलें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News