Vocal for Local: दीपावली पर स्थानीय उत्पाद ही खरीदें, आत्मनिर्भर भारत बनाएं

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 07:28 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण में इसकी 12 साल की यात्रा को देशवासियों के प्रयासों को करीब से जानने और उनके योगदान को नमन करने वाली ‘तीर्थयात्रा’ बताया। उन्होंने दीपावली और अन्य त्योहारों की खरीदारी में स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि इससे ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।

मोदी ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर 12 साल पहले शुरू हुई ‘मन की बात’ यात्रा में देशवासी सहयात्री और मार्गदर्शक रहे हैं। उनके अनुसार, यह कार्यक्रम आम लोगों के परिश्रम, समर्पण, सेवा भाव और असाधारण योगदान को सामने लाने का माध्यम बना है। देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे लोगों की प्रेरक कहानियां सामने आई हैं, जिनके कामों पर आमतौर पर समाज का ध्यान नहीं जाता। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें देश के हर परिवार से जुड़ने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री ने ई-संजीवनी सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से अब तक करीब 50 करोड़ टेली-परामर्श किए जा चुके हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News