Inspirational Context : क्या पत्थर के मंदिर वाकई पुण्य देते हैं ? राजा भोज और सत्य के संवाद से जानिए धर्म का असली व्याकरण

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 02:07 PM (IST)

Inspirational Context : एक बार राजा भोज गहरी निद्रा में सोए थे। उन्हें स्वप्न में एक तेजस्वी वृद्ध पुरुष के दर्शन हुए। राजन ने उनसे पूछा, ‘‘महात्मन! आप कौन हैं?’’ 

Inspirational Context

वृद्ध ने कहा, ‘‘राजन मैं सत्य हूं। मैं तुम्हारे कर्मों की सच्चाई तुम्हें बताने के लिए प्रकट हुआ हूं। मेरे पीछे-पीछे आओ और अपने कार्यों की वास्तविकता को देखो।’’

राजा भोज वृद्ध के पीछे-पीछे चल दिए। राजा भोज बहुत दान-पुण्य, यज्ञ, व्रत आदि करते थे। उन्होंने अनेक तालाब, मंदिर, कुएं, बगीचे बनवाए थे। राजा के मन में इन कार्यों के कारण अभिमान आ गया था। वृद्ध पुरुष के रूप में आया सत्य राजा भोज को अपने साथ उनकी कृतियों के पास ले गया। 

Inspirational Context

वहां जैसे ही सत्य ने पेड़ों को छुआ, सब एक-एक करके सूख गए, बगीचे बंजर भूमि में बदल गए। राजा इतना देखते ही परेशान हो गया। फिर सत्य राजा को मंदिर ले गया। सत्य ने जैसे ही मंदिर को छुआ, वह खंडहर में बदल गया। राजा से यह सब देखा न गया।

सत्य ने कहा, ‘‘राजन! यश की इच्छा के लिए जो कार्य किए जाते हैं उनसे केवल अहंकार की पुष्टि होती है, धर्म का पालन नहीं। नि:स्वार्थ होकर कर्त्तव्य भाव से जो कार्य किए जाते हैं उन्हीं का फल पुण्य के रूप में मिलता है और यही पुण्य फल का रहस्य है।’’

इतना कहकर सत्य अंतर्ध्यान हो गए। राजा ने नींद टूटने पर गहरा विचार किया और सच्ची भावना से कर्म करना प्रारंभ किया जिसके बल पर उन्हें न सिर्फ यश-कीर्ति की प्राप्ति हुई बल्कि उन्होंने बहुत पुण्य भी कमाया।

Inspirational Context

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News