21 नवंबर को शुक्र बदलेगा अपनी राशि, जानें किस राशि वालों के लिए रहेगा ये समय शुभ

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 05:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग में ग्रहों का राशि परिवर्तन तो हमेशा चलता ही रहता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद अब शुक्र का राशि परिवर्तन वृश्चिक से धनु राशि में 21 नवंबर को होने जा रहा है। बता दें कि ये ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है जो वैवाहिक जीवन के सुख के लिए विशेष माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस परिवर्तन से होने वाले पर्भाव के बारे में। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये परिवर्तन 21 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। 
PunjabKesari
मेष 
आपके लिए शुक्र का राशि परिवर्तन फलदायी रहेगा। करियर में उन्नति होगी। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। 

वृष
इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर थोड़ा कष्टदायक रह सकता है। आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य की तरफ ज्यादा अलर्ट रहें।

मिथुन 
इस राशि के वैवाहिक लोगों के लिए शुक्र खुशियां लेकर आएगा। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा।
PunjabKesari
कर्क
किसी खास व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती है। लेकिन खर्चों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। 

सिंह 
प्रेम के मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। 

कन्या 
सेहत के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। मन विचलित रह सकता है। पार्टनर के साथ झगड़े ज्यादा होंगे। इसलिए संभलकर रहे। 

तुला
शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने के आसार हैं। मित्रता से फायदा मिलेगा। 
PunjabKesari
वृश्चिक 
घर में सुख समृद्धि आयेगी। मानसिक तनाव दूर होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु 
शुक्र का आप ही की राशि में गोचर होने जा रहा है। जो आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा लेकिन धन मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। 

मकर
शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। 

कुंभ
आपकी आय में वृद्धि होगी। बॉस का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव दूर हो सकते हैं। 
PunjabKesari
मीन 
इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। लेकिन सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News