Vastu Tips : वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना क्यों है शुभ, जानें इसके 3 चमत्कारी फायदे

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 01:24 PM (IST)

c : वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का बहुत खास महत्व है क्योंकि  मुख्य द्वार ऐसी जगह से घर के अंदर  सकारात्मक ऊर्जा  और देवी-देवताओं का आगमन भी होता है। किसी भी शुभ पर्व या त्योहारों पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर नियमित रूप से रंगोली बनाने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानते हैं मुख्य द्वार पर रंगोली क्यों बनाई जाती है और इसके 3 बड़े फायदे के बारे में-

Vastu Tips Rangoli

क्यों शुभ माना जाता है मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर रंगीली बनाना बहुत शुभ माना जाता है। रंगोली में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग रंग और ज्यामितीय आकृतियां आसपास के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती हैं और सकारात्मक तरंगें पैदा करती हैं। मुख्य द्वार पर बनाई गई रंगोली एक ऊर्जा-फ़िल्टर की तरह काम करती है, जो बाहर की नकारात्मकता को घर के भीतर आने से रोकती है।

Vastu Tips Rangoli

मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने के 3 चमत्कारी फायदे

मां लक्ष्मी का स्थायी वास और आर्थिक वृद्धि
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इससे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और  धन-धान्य के भंडार भरते हैं।  

मुख्य द्वार के वास्तु दोषों का निवारण
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार वास्तु के सिद्धांतों के पूरी तरह अनुकूल नहीं है, तो प्रवेश द्वार पर रोज़ाना रंगोली बनाना एक सबसे आसान उपाय है। रंगों और स्वास्तिक जैसे शुभ चिह्नों से बनी रंगोली घर के दिशा-दोषों के बुरे प्रभाव को काफी हद तक कम कर देती है।

सकारात्मकता का संचार और मानसिक तनाव से मुक्ति 
जब घर के सदस्य या बाहर से आने वाले मेहमान मुख्य द्वार पर प्रवेश करते हैं, तो सुंदर रंगोली देखकर उनका मन प्रसन्न हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुंदर रंग और आकृतियां देखने से मस्तिष्क में सकारात्मक हार्मोन्स बनते हैं। इससे घर के लोगों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है और तनाव व गृह-क्लेश दूर होता है।

Vastu Tips

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News