लंबे समय से चल रही बीमारी को दूर भगाते हैं ये Vastu tips

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 04:42 PM (IST)

कोई भी व्यक्ति यदि लंबे समय तक बीमार रहे तो उसे गंभीर रोग होने का खतरा रहता है। कभी-कभी यह अवसाद की वजह भी बन जाता है। घर परिवार में सभी लोग स्वस्थ रहें ऐसा प्रयास सभी का रहता है। स्वास्थ्य विषयों का निराकरण यथासंभव दवाओं के साथ करने के लिए आवश्यक है कि हम अपने घर के वास्तु की समीक्षा करें। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हम कई बार धन व्यय को भी किनारे कर देते हैं। हम सभी के लिए यह समझना आवश्यक है कि हमारा घर हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है।  
PunjabKesari
वास्तु शास्त्र में दक्षिण पूर्व की दिशा को अग्रि कोण के नाम से जाना जाता है। यह हमारे घर का अग्रि केंद्र है। यह गर्म और जलने वाला क्षेत्र है जो स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और इसलिए आमतौर पर रसोई इस दिशा में बनाई जाती है लेकिन यदि इस स्थान पर आपके घर में रसोई की जगह कोई बैडरूम या प्रवेश द्वार है तो आपको इसे बदलना चाहिए। यदि ऐसा करना भी संभव नहीं है तो इसे रंगों और पौधों के माध्यम से संतुलित किया जा सकता है। घर में स्थित वास्तु दोषों को दूर करने के लिए रंगों और पौधों का प्रयोग किया जाता है। जो वास्तु दोषों को दूर करने का एक कारगर उपाय है।
PunjabKesari
क्रीम, पीले और चमकीले नारंगी रंगों में नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने की क्षमता होती है। यदि आपके घर में किसी न किसी तरह की अव्यवस्था रहती है या आप चाहे कितनी भी सफाई कर लें उन जगहों पर पानी के रिसाव की समस्या बनी ही रहती है। वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि इस प्रकार के वास्तु दोष को दूर करने के लिए दीवारों पर रंगों का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए इन क्षेत्रों में मोमबत्तियां, तौलिए, कृत्रिम, फूल आदि जैसी वस्तुओं का प्रयोग कर वास्तु दोष को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है।
PunjabKesari
आम तौर पर हम सभी घर में मनी प्लांट लगाते हैं। यह माना जाता है कि प्लांट लगाने से घर में धन वर्षा होती है। मनी प्लांट यदि नीचे से ऊपर की ओर जा रही है तो यह शुभ माना जाता है परंतु यदि यह ऊपर से नीचे की ओर आ रही है तो इससे धन की कमी संभावित है। मनी प्लांट का ऊपर से नीचे आना नकारात्मक प्रभाव देने वाला माना गया है। घर से वास्तु दोष को दूर करने और घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए घर में अन्य कोई इनडोर पौधा लगाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News