Vastu tips for wearing watch : बाएं या दाएं घड़ी पहनने का सही हाथ कौन सा है, जानिए वास्तु का बड़ा नियम

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 11:21 AM (IST)

Vastu tips for wearing watch : वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है, जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। आज कल के डिजिटल दौर में कलाई में घड़ी बांधने का क्रेज कम नहीं हुआ है। घड़ी अब सिर्फ टाइम देखने का साधन नहीं हैं, बल्कि स्टाइल और व्यक्तित्व का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। घड़ी का व्यक्ति के जीवन में बहुत खास महत्व होता है। लेकिन की लोग घड़ी को गलत हाथ में बांध लेते हैं, जिस कारण जीवन में अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र और ऊर्जा विज्ञान के अनुसार, कलाई पर बंधी घड़ी आपके भाग्य, करियर और आर्थिक स्थिति को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। तो आइए हैं कि घड़ी बांधने का सही हाथ कौन सा है और उससे जुड़े वास्तु नियम के बारे में-

Vastu tips for wearing watch

किस हाथ में पहननी चाहिए
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, घड़ी हमेशा बाएं हाथ में बांधनी चाहिए क्योंकि बाएं हाथ में घड़ी पहनने से समय प्रबंधन बेहतर होता है और करियर में एकाग्रता बढ़ती है। वास्तु के अनुसार, दाएं हाथ में घड़ी पहनने से व्यक्ति की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही पैसों से जुड़ी की सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

Vastu tips for wearing watch

घड़ी से जुड़े 4 बेहद जरूरी वास्तु नियम

घर की तरह ही कलाई में भी बंद घड़ी कभी नहीं बांधनी चाहिए क्योंकि बंद घड़ी आपके जीवन में होने वाली तरक्की को रोक देती है और दुर्भाग्य लाती है।

वास्तु के अनुसार, हाथों में कभी भी अजीबोगरीब आकार की घड़ी पहनने से बचना चाहिए। जो लोग हाथों में घड़ी पहनने में रुचि रखते हैं, उन्हें हमेशा गोल या चौकोर  डायल वाली घड़ी चुनें। गोल डायल जीवन में संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखता है।

घड़ी का स्ट्रैप या पट्टा कलाई पर बहुत अधिक ढीला नहीं होना चाहिए कि वह बार-बार घूमकर नीचे आ जाए। ढीली घड़ी इस बात का प्रतीक है कि आप समय के प्रति गंभीर नहीं हैं और आपका ध्यान भटक रहा है।

कई लोगों को रात में सोते समय घड़ी को अपने तकिए के नीचे या सिरहाने रखने की आदत होती है। वास्तु के अनुसार ऐसा करना सख्त वर्जित है। घड़ी से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें आपकी नींद में खलल डालती हैं और घर में तनाव का माहौल पैदा करती हैं।

Vastu tips for wearing watch

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News