Vastu: कोई फ्री में करें ये चीज़ें OFFER तो कभी न लें, वरना...

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 12:57 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि उनके जीवन में पैदा दोषों की वजह से लाइफ में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम कुंडली में मौजूद दोषों की बात कर रहे हैं, परंतु नही आज हम बात कर रहे हैं वास्तु दोष। बहुत से लोग होंगे जिनके जीवन में वास्तु दोषों के कारण मुसीबतें ही मुसीबतें होती है, जिस कारण लाइफ में केवल परेशानी ही पेरशानी रह जाती है। परंतु क्या आप ने भी कभी सोचा है कि आखिर ये वास्तु दोष पैदा कैसे होते हैं? क्योंकि अगर व्यक्ति को इस बात की जानकारी होगी तो वो अपने जीवन में से इन वास्तु दोषों को दूर करके अपनी मुसीबतों से छुटकारा पा सकता है। बता दें जीवन में वास्तु दोष पैदा होने के अनेकों कारण हो सकते हैं। जिसमें आज कुछ कारणों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल वास्तु शास्त्र में किए वर्णन के अनुसार कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं, जिन्हें किसी से भी मुफ्त में लेने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां ही परेशानियां पैदा हो जाती हैं। तो चलिए बिल्कुल भी देर न करते हुए बताते ऐसी 5 चीज़ों के बारे में जिन्हें किसी से ही मुफ्त में कभी नहीं लेना चाहिए, वरना व्यक्ति अपने जीवन में खुद समस्याओं को न्यौता दे देता है। 

कहते हैं हर तरह के दुख-सुख में सबे पहले जो साथ देते हैं वो कोई रिश्तदेदारन नहीं पड़ोसी होते हैं, क्योंकि पड़ोसी घर के सबसे करीब होते हैं।  इसलिए आमतौर पर देखा जाता है कि लोग जरूरत पड़ने अपने पड़ोसियों से चीज़ें मांग लेते हैं। परंतु वास्तु व ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नमक कभई किसी से मांगना नहीं चाहिए। कहा जाता है इसे किसी से भी उधार नहीं लेना चाहिए, यदि किसी पड़ोसी से इसे ले तो बदले में उसे कुछ न कुछ जरूर दें। ऐसा माना जाता है नमक का संबंध शनि देव से है। अतः  इसे फ्री में लेने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ती है, जिसके कारण रोग और कर्ज की समस्या बढ़ती है। 
PunjabKesari, Salt, नमक
चाहे जितनी भी जरूरत हो किसी व्यक्ति को किसी से सुई को उधार या  मुफ्त में नहीं लेना चाहिए, इससे जीवन में कठिनाईयां बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा इसके चलते घर-परिवार में कलह और क्लेश बढ़ने लगता है। 
PunjabKesari, सुई, Needle
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति को मुफ्त में रूमाल नहीं लेना चाहिए। यदि किसी मजबूरी में किसी से रूमाल लेना पड़ जाए तो उसके बदले कोई अन्य चीज़ या पैसे जरूर देने चाहिए। ऐसा माना जाता है किसी से फ्री में रूमाल लेने से घर-परिवार के लोगों के बीच संबंध खराब होने लगते हैं।
PunjabKesari, रूमाल, Handkerchief
लोहा और तेल दोनों ही चीज़ें शनि देव से संबंधित मानी जाती है। जो व्यक्ति किसी कारण वश किसी से फ्री में लोहा या तेल लेते हैं तो इसका अर्थ ये माना जाता है कि व्यक्ति ने शनि का दान ले लिया है। जिसक परिणाम ये होते है कि आपके जीवन में तमाम कष्ट उत्पन्न हो जाते हैं। ध्यान रखें कि खासतौर पर शनिवार के दिन लोहा नहीं लेना चाहिए। तथा सरसों का तेल भी हमेशा पैसों से खरीदकर घर में लाएं, वरना शनि का कुप्रभाव सहना पड़ सकता है।
PunjabKesari, Iron, लोहा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News