Vastu tips : घर के बीचों-बीच भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना लक्ष्मी जी हो सकती हैं नाराज

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 12:54 PM (IST)

Vastu tips : हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले या घर में किसी चीज को रखने से पहले वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में घर के हर एक हिस्सा का अपना खास महत्व है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने घर को सजाने के चक्कर में कोई भी सामान इधर-उधर रख देते हैं। घर का ठीक मध्य भाग, जिसे ब्रह्मस्थान कहा जाता है, सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के  कुछ हिस्सों में कुछ वर्जित चीजें रख दी जाएं तो जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर की सुख-समृद्धि पर भी इसका बुरा प्रभाव देखने कतो मिलता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जो घर के बीचों-बीच नहीं रखनी चाहिए। 

Vastu tips

भारी फर्नीचर या भारी सामान 
वास्तु के अनुसार, घर के बीचों-बीच वाले हिस्से में भारी फर्नीचर या भारी सामान जैसे- अलमारी, सोफा सेट, भारी टेबल या कोई भी वजनी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ब्रह्मस्थान को घर का हृदय माना जाता है। जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिल पर कोई दबाव नहीं होना चाहिए, वैसे ही घर के केंद्र को भी भारीपन से मुक्त रखना चाहिए। घर के बीचों-बीच भारी सामान रखने से पैसों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

Vastu tips

कबाड़ और बेकार सामान न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मध्य भाग पर पुराने कबाड़ या बेकार की चीजें जैसे-  पुराने अखबार, टूटे हुए फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या अन्य अनुपयोगी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर के बीचों-बीच रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है और घर में कलह-क्लेश बना रहता है।

मंदिर या पूजा स्थल भी न बनाएं
वास्तु शास्त्र में घर के मध्य भाग में मंदिर बनाना शुभ नहीं माना जाता है। पूजा स्थल हमेशा घर के उत्तर-पूर्व में ही बनाना चाहिए। माना जाता है कि घर के बीचों-बीच पूजा स्थल या मंदिर बनाने से धार्मिक ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं।  

Vastu tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News