Vastu Tips For Plants : भूलकर भी किसी को गिफ्ट में न दें ये 3 पौधे, सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:51 AM (IST)

Vastu Tips For Plants : किसी को तोहफा देना और लेना आजकल हमारे जीवन का बहुत खूबसूरत हिस्सा बन गया है। लोग उपहार के तौर पर आजकल इंडोर प्लांट्स गिफ्ट में देने लग गए हैं। पौधे अब सिर्फ घर में सजावट का हिस्सा नहीं रहे, बल्कि यह हमारे घर के वास्तु को भी बदल सकते हैं। लोग पौधे को इको-फ्रेंडली और सकारात्मक गिफ्ट समझते हैं। वास्तु के अनुसार, हर कोई पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं  लेकर आता। कई पौधे ऐसे होते हैं जो घर का वातावरण करने की जगह बिगड़ भी सकता है। ऐसे पौधे किसी को गिफ्ट में देने से आर्थिक, समाजिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से 3 पौधे हैं, जिन्हें भूलकर भी किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। 

Vastu Tips For Plants

कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार, भूलकर भी किसी को कांटेदार पौधे गिफ्ट में नहीं देना चाहिए क्योंकि कांटेदार पौधों को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि कांटेदार पौधे किसी को उपहार में देने से घर-परिवार में कलह-क्लेश होने लगता है और व्यापार से जुड़े कामों में रुकावटें आनी शुरू हो जाती है। 

Vastu Tips For Plants

मनी प्लांट  
वास्तु शास्त्र की माने तो कभी भी किसी को उपहार के तौर पर मनी प्लांट नहीं देना चाहिए। मनी प्लांट को आमतौर पर धन और समृद्धि का पौधा माना जाता है। कहा जाता है कि मनी प्लांट किसी को गिफ्ट में देने से आपको पैसों से जुड़ी परशानी का सामना करना पड़ता है और आपसी रिश्ते में कड़वाहट पैदा होनी शुरू हो जाती है।  

Vastu Tips For Plants

कपास या रेशम का पौधा 
कभी भी गलती से भी किसी को कपास या रेशम का पौधा गिफ्ट में नहीं देना चाहिए क्योंकि हिंदू धर्म और वास्तु में इन्हें घर के अंदर रखना या किसी को भेंट करना बेहद अशुभ माना जाता है। यह पौधा घर में दरिद्रता, उदासी और दुर्भाग्य लेकर आता है। इसे गिफ्ट करने से दोनों पक्षों के बीच के रिश्तों में सूखापन आ सकता है।

Vastu Tips For Plants

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News