Vastu Tips For Home Floor: घर के मालिक को बुलंदियों पर ले जाते हैं Marble-Tiles

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Home Floor: अपना घर बनाने की खुशी हर किसी को होती है। हो भी क्यों न क्योंकि ज़िन्दगी में घर एक बार ही तो बनता है। जब घर बनवाने की बारी आती है तो मन में एक ही ख्याल आता है की एक-एक चीज परफेक्ट होनी चाहिए। दीवार से लेकर फर्श तक हर चीज का चुनाव बड़े ध्यान से किया जाता है। घर की सुख-समृद्धि के लिए आज अधिकतर लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। घर की सभी चीजों को व्यवस्थित करने के लिए कमरों की दिशा से लेकर खिड़की व दरवाजे तक वास्तु से जुड़े नियमों के अनुसार ही लगाए जाते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Vastu Tips For Flooring: घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए हर चीज वास्तु के अनुसार होनी चाहिए। घर में कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनको लेकर अक्सर लोग वास्तु संबंधित गलतियां कर देते हैं। इन्हीं में से एक है घर का फर्श। घर के फर्श को लेकर बहुत ही कम लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। इसे कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। घर के फर्श से भी वस्तु का विशेष संबंध है। आइए जानते हैं, वास्तु के अनुसार घर का फर्श कैसा होना चाहिए:

PunjabKesari Vastu Tips

Use natural marble प्राकृतिक मार्बल का करें इस्तेमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का फर्श बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मार्बल कभी भी सिंथेटिक न हो। वे प्राकृतिक होना चाहिए। यह घर के लिए शुभ होता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बरकरार रखता है। प्राकृतिक से जुड़ी हुई वस्तुएं शुभता का संचार करती हैं।

Use light colour for marbles मार्बल के लिए हल्के रंग का प्रयोग करें- वास्तु को ध्यान में रखते हुए मार्बल के रंग का चुनाव हमेशा
वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर करना चाहिए। अगर घर की दीवार का रंग गहरा है तो हल्के रंग का मार्बल पसंद करना चाहिए क्योंकि हल्के रंग से घर में पॉजिटिव वाइब्स रहती हैं। सही रंगों का संतुलन घर में सुंदरता और सुख-शांति को बनाए रखता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या दुकान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हल्के रंगों जैसे पीले रंग का मार्बल लगाना बहुत अच्छा रहता है। यदि आप इस पूरे हिस्से में नहीं लगवाना चाहते तो थोड़े से हिस्से में भी लगवा सकते हैं। ऐसा करने से घर में पैसों की बरकत बनी रहती है और धन की कोई कमी नहीं रहती।

PunjabKesari Vastu Tips

Should we put stones on the floor of the house or not वास्तुशास्त्र के मुताबिक, घर के फर्श पर पत्थर लगवाने से घर के  मालिक ( जिसके नाम पर घर की रजिस्ट्री हो ) को बहुत सारी समस्याएं घेरे रहती हैं। घर में कलह और क्लेश के हालात बने रहते हैं। घर पर पत्थर लगवाने का मन हो तो केवल पूजा घर में लगवाएं।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News