Vastu Tips For New Year 2026 : साल 2026 में अपनाएं ये वास्तु टिप्स और नकारात्मक ऊर्जा को कहें Bye-Bye

punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 05:44 PM (IST)

Vastu Tips For New Year 2026 : साल 2026 का आगमन हो चुका है और यह समय है अपने जीवन के साथ-साथ अपने रहने की जगह को भी रीसेट करने का। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की ऊर्जा हमारे मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डालती है। अगर आप चाहते हैं कि इस साल सफलता आपके कदम चूमे, तो साल के पहले हफ्ते में ही कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। तो आइए जानते हैं कि साल 2026 में नकारात्मक ऊर्जा को Bye-Bye करने से लिए कौन से वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए। 

Vastu Tips For New Year 2026

कबाड़ और बंद पड़ी चीजों की विदाई
वास्तु का सबसे पहला नियम है, जो उपयोग में नहीं है, वह नकारात्मक है। घर के स्टोर रूम या छत पर पड़ा पुराना कबाड़, टूटे हुए बर्तन और विशेषकर बंद पड़ी घड़ियाँ तुरंत हटा दें। बंद घड़ी समय के रुकने और तरक्की में बाधा का प्रतीक मानी जाती है। इन्हें हटाते ही आप घर में हल्कापन महसूस करेंगे।

नमक से करें नकारात्मकता का नाश
नमक में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत शक्ति होती है। साल 2026 के शुरुआती दिनों में घर में पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा समुद्री नमक या सेंधा नमक मिलाएं। इसके अलावा, अपने बाथरूम के एक कोने में कांच की कटोरी में नमक भरकर रखें। यह घर की 'निगेटिव वाइब्स' को खत्म करने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है।

Vastu Tips For New Year 2026

मुख्य द्वार पर शुभ ऊर्जा का स्वागत
घर का मुख्य दरवाजा वह स्थान है जहाँ से सौभाग्य प्रवेश करता है। सुनिश्चित करें कि आपके दरवाजे से कोई चरचराहट की आवाज न आए। प्रवेश द्वार पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं और एक सुंदर नेमप्लेट लगाएं। मुख्य द्वार पर अंधेरा न रखें; यहाँ रोशनी की उचित व्यवस्था आपके करियर के बंद रास्ते खोल सकती है।

उत्तर-पूर्व कोना: सफलता की चाबी
घर की उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है। इस साल इस कोने को बिल्कुल खाली और साफ रखें। यहां भारी अलमारी या कूड़ेदान रखना आर्थिक तंगी को न्योता देना है। यहाँ एक तांबे के कलश में गंगाजल रखें या छोटा सा मंदिर स्थापित करें, जिससे साल भर घर में शांति बनी रहे।

सुगंध और ताजे फूलों का जादू
मुरझाए हुए पौधे या प्लास्टिक के फूल घर में उदासी लाते हैं। साल के पहले दिन अपने लिविंग रूम में ताजे पीले या लाल फूल रखें। शाम के समय कपूर जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। कपूर की खुशबू न केवल बैक्टीरिया को खत्म करती है, बल्कि घर के वास्तु दोषों को भी कम करती है।

Vastu Tips For New Year 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News