वास्तु के अनुसार इन 3 मूर्तियों का घर में होना माना जाता है बेहद शुभ, खुलते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 04:08 PM (IST)

Vastu tips for Home : वास्तु शास्त्र और हिंदू परंपरा के अनुसार, घर में रखी कुछ मूर्तियां बहुत शुभ और खास मानी जाती है। यह मूर्तियां न केवल नकारात्मकता को दूर करती है, बल्कि परिवार में सुख-शांति और धन-समृद्धि का संचार करती है। माना जाता है कि किसी स्थान  का वास्तु अच्छा हो तो उसका प्रभाव आसपास रहने वाले लोगों और वातावरम पर भी देखने को मिलता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहे, तो आपको अपने घर में कुछ खास मूर्तियां जरूर रखनी चाहिए। तो आइए जानते हैं उन 3 चमत्कारी मूर्तियों के बारे में, जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।

भगवान गणेश की बैठी हुई मूर्ति 
वास्तु के अनुसार, घर में भगवान गणेश की बैठी हुई मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। घर के मुख्य हॉल या लिंविंग रूम में गणेश जी की बैठी हुई मूर्ति रखें। माना जाता है कि यह मूर्ति घर में रखने से वास्तु दोष दीर होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।   

माता लक्ष्मी और कुबेर देव की संयुक्त मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चल रही  पैसों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अपने घर के पूजा घर में देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की मूर्ति जरूर स्थापित करें। मूर्ति को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। इस मूर्ति के नियमित दर्शन और पूजा से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती और आय के नए स्रोत बनते हैं।

पीतल या चांदी के हंस का जोड़ा 
घर में केवल देवी-देवताओं की ही नहीं, बल्कि वास्तु के अनुसार कुछ पवित्र पक्षियों की मूर्तियां रखना भी बहुत प्रभावी माना जाता है। अपने घर के बेडरूम या लिविंग रूम में हंसों का जोड़ा रखें। मूर्ति पीतल, चांदी या क्रिस्टल की हो सकती है। इसे इस तरह रखें कि दोनों हंस एक-दूसरे की तरफ देख रहे हों। इसे घर में रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है, आपसी कलह समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News