Vastu Tips for Fridge Magnets: फ्रिज पर लगा मैग्नेट भी करता है धन और सकारात्मक ऊर्जा को Attract

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 01:31 PM (IST)

Vastu Tips for Fridge Magnets: वर्तमान समय में रेफ्रिजरेटर हर घर की आवश्यक वस्तुओं में से एक है। आजकल हसबेंड और वाइफ दोनों ही वर्किंग हैं। अत: हर समय घर में ताजा भोजन उपलब्ध होगा, ये अवश्यक नहीं है। भोज्य पदार्थों को स्टोर करने में फ्रिज महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। बहुत कम लोगों को मालुम होगा की फ्रिज घर की आर्थिक स्थिती पर भी अपना प्रभाव डालता है। फ्रिज को सुशोभित करने के लिए उस पर रंग-बिरंगे फ्रिज मैग्नेट लगा दिए जाते हैं। जिससे की उसकी ऊर्जा का प्रभाव घर और उसमें रहने वालों पर किसी न किसी रुप में पड़ता है। कुछ मैग्नेट में तो सकारात्मक ऊर्जा इतनी प्रबल होती है की वो एक यंत्र के रुप में काम करती है।

PunjabKesari Vastu Tips for Fridge Magnets

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सही प्रतीकों वाले मैग्नेट का चुनाव करते हैं, तो यह केवल सजावट की वस्तु नहीं, बल्कि धन और सकारात्मक ऊर्जा को खींचने वाला यंत्र बन सकते हैं। जो आपके घर की शोभा तो बढ़ाएंगे ही साथ में खुशहाली का प्रतीक भी बनेंगे।

PunjabKesari Vastu Tips for Fridge Magnets

सजावट ही नहीं, सुख-सौभाग्य का द्वार हैं ये मैग्नेट
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि फ्रिज में रखी वस्तुएं हमारे पोषण से जुड़ी होती हैं, और उस पर लगे चिह्न हमारी सोच और घर के वातावरण पर असर डालते हैं। यदि आप भी अपने घर में धन की कमी महसूस कर रहे हैं या सकारात्मकता बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको वास्तु के इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for Fridge Magnets

कैसा होना चाहिए आपका फ्रिज मैग्नेट?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज पर ऐसे मैग्नेट लगाने चाहिए जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, न की नकारात्मकता की ओर आपको मोड़ दें। धन और लाभ को आकर्षित करने वाले शुभ प्रतीकों वाले मैग्नेट लगाने से घर की बरकत बढ़ती है।

हंसती तस्वीरों वाले मैग्नेट जीवन में ढेरों खुशियों लेकर आते हैं और नकारात्मकता को कोसों दूर रखते हैं।

ऐसे मैग्नेट जो देखने में सुखद हों और शांति का अहसास कराएं, वे घर के भीतर मनी एनर्जी को सक्रिय करते हैं।

तैरती हुई मछलियों का मैग्नेट सजीवता का परिचायक है। इससे फैमिली के सभी सदस्य लंबी उम्र भोगते हैं।

सूर्योदय, ऊंचे पहाड़ और पानी के झरनों वाले मैग्नेट लगाना उत्तम विकल्प है। ये निराश जीवन में उम्मीद की किरण जगाते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips for Fridge Magnets

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News