Vastu Tips For Dough Kneading: ज्योतिष के अनुसार इन चीजों को मिलाकर गूंथे आटा, बना रहेगा परिवार का सुख-चैन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Dough Kneading: जीवन में तरक्की पाने के लिए ग्रहों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। अगर ये स्ट्रोंग होंगे तो तरक्की और सौभाग्य के रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ग्रहों को मजबूत करने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करके ग्रह दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है। वास्तु के मुताबिक आटा गूंथने के समय अगर कुछ चीजें मिला ली जाएं तो ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव बना रहता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो विशेष चीजें, जिन्हें मिलाने से परिवार के ग्रहों को ठीक रखा जा सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Dough Kneading

Mix milk in flour on Monday सोमवार के दिन आटे में मिलाएं दूध
सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है और इस दिन चंद्र देवता की भी पूजा करते हैं। ऐसे में अपने और परिवार के ग्रहों को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन आटे में थोड़ा-सा दूध मिलाकर गूंथना चाहिए।

Mix jaggery in flour on Tuesday मंगलवार के दिन आटे में मिलाएं गुड़
मंगलवार के दिन आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा गुड़ मिला लें। इस उपाय को करने से मंगल ग्रह तो मजबूत होता ही है और मंगल के दुष्प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Dough Kneading

Add coriander or spinach to flour on Wednesday बुधवार के दिन आटे मिलाएं धनिया या पालक
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन आटे में थोड़ा सा धनिया या पालक मिलाकर गूंथे।

Mix a little turmeric in the flour on Thursday गुरुवार के दिन आटे में मिला दें थोड़ी सी हल्दी
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन आटे में थोड़ा सा बेसन मिला लें, इसके अलावा चुटकी भर हल्दी मिलाने से भी गुरु ग्रह मजबूत होता है।

Mix sugar in flour on Friday शुक्रवार के दिन आटे में मिलाएं चीनी
आटा लगाते समय शुक्रवार के दिन आटे में चीनी मिला लें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह तो मजबूत होता ही है, इसी के साथ परिवार में भी सुख-शांति बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Dough Kneading

Mix oil in flour on Saturday शनिवार के दिन आटे में मिलाएं तेल
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन आटे में थोड़ा सा सरसों का तेल मिला लें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News