Vastu Money Tips: पैसे की तंगी दूर करने के लिए इन पत्तियों से कर लें कुछ वास्तु उपाय

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2024 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Money Tips: सनातन धर्म में कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जो बहुत पवित्र और पूजनीय हैं। माना जाता है कि इनकी पूजा करने से जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी हैं, जिनकी सिर्फ पत्तियों के इस्तेमाल से ही हर परेशानी को दूर किया जा सकता है। वास्तु के अनुसार आज हम आपको जिस पेड़ की पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका नाम अशोक का वृक्ष है। माना जाता है कि इस पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Vastu Money Tips

Importance of Ashoka tree अशोक के पेड़ का महत्व
हिंदू धर्म में अशोक के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। इस पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य में किया जाता है। अशोक के पेड़ को बहुत ही पूजनीय माना जाता है। जीवन में सुख-शांति बनाए रखने और धन की समस्या को दूर करने के लिए अशोक के पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस पेड़ की पत्तियों के वास्तु उपायों के बारे में-

PunjabKesari Vastu Money Tips

धन में वृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
शुक्रवार के दिन अशोक की 11 पत्तियों को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

अशोक की पत्तियों की माला बनाकर अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लगा दें। ऐसा करने से व्यापार में बढ़ोतरी और वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में ढेर सारी खुशियां बनी रहती हैं।

जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता नहीं मिल रही है तो अशोक की पत्तियों से सरस्वती माता की पूजा करें। ऐसा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है और ज्ञान प्राप्त होता है।

हर रोज अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही इस पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

PunjabKesari Vastu Money Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News