Vastu Tips: अगर आप भी रहते हैं 3 BHK घर में तो, इन नियमों का पालन करने से बनी रहेगी Positivity

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 01:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: घर एक ऐसा स्थान होता है जहां पर हमें सबसे ज्यादा सुकून प्राप्त होता है। दुनियां में कहीं भी घूम लो लेकिन मन को शांति को तो अपने घर आकर ही मिलती है। हर व्यक्ति अपने घर को पॉजिटिव बनाने के लिए कुछ न कुछ उपाय करता है। ऐसा तभी हो सकता जब आप घर को वास्तु के अनुसार व्यवस्तिथ कर के रखते हो तो। ये छोटी-छोटी बातें आपके जीवन को खुशनुमा बनाने का काम करती हैं। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे 3 BHK घर के बारे में। अगर आप भी इस तरह के घर में रहते हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहद ही खुशनुमा रहने वाला है-

PunjabKesari Vastu Tips

The bedroom should be like this ऐसा हो बैडरूम 
आज-कल देखने में आता है कि लोग घर लेने के बाद हर कमरे में बेडरूम बना देते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने बेडरूम को हमेशा चेंज करते रहते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत माना गया है। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसके जीवन में कभी भी स्टेबिलिटी नहीं रहती है। हो सके तो घर के सबसे बड़े कमरे बेडरूम बनाएं। वास्तु के अनुसार घर के सबसे बड़े कमरे को गेस्ट रूम नहीं बनाना चाहिए। 

PunjabKesari Vastu Tips

The main entrance should be like this ऐसा हो मुख्य द्वार
घर के मुख्य दरवाजे को बाकियों के मुकाबले बड़ा रखा चाहिए। दो पल्ले का दरवाजा वास्तु के अनुसार बेहद ही शुभ माना जाता है। इसी के साथ ये दरवाजा हमेशा लकड़ी का होना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। 

Do not close the windows खिड़कियों को न करें बंद
धूल-मिट्टी से बचने के लिए आज-लोग घर की खिड़की को बंद कर देते हैं। या फिर उनके आगे भारी-भरकम पर्दे लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। इसी के साथ इस बात का ध्यान रखें कि जिस कमरे में आप सोते हैं उस कमरे की खिड़कियां हमेशा खोल के रखनी चाहिए और दक्षिण-पश्चिम दिशा की खिड़की को हमेशा बंद रखें। 

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News