Scissor Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी न रखें इस जगह कैंची, नहीं तो परिवार में कलह-क्लेश का करना पड़ेगा सामना

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Scissor Vastu Tips: आपने अक्सर घर में बड़े-बुजुर्गों को से कहते सुना होगा कि कैंची को हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए। वरना इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है और इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम भी नहीं मिलते हैं। बता दें, कैंची का संबंध ज्योतिष और वास्तु दोनों से है। अगर इसे सही ढंग और सही से न रखा जाए, तो इसका असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। तो आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि  आखिर क्यों कैंची को हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए। 

 कैंची को हमेशा घर में छिपाकर रखने के पीछे की मान्यता ये है कि कैंची को बाहर रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही व्यक्ति को अशुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। कैंची को बाहर रखने से घर में नकारात्मकता इतनी ज्यादा बढ़ने लगती है। जिससे घर में कभी कोई भी काम सही ढंग से नहीं हो पाता है और बनते बनते हर कार्य बिगड़ जाते हैं। 

PunjabKesari Scissor Vastu Tips


 आगे आपको बता दें कि कैंची को हमेशा घर में छिपाकर रखने का एक और सबसे बड़ा कारण ये भी है कि घर में कैंची बाहर रखने से इसका अशुभ असर घर के वास्तु पर पड़ता है, जिससे वास्तु दोष पैदा होता है और परिवार में कभी खुशियों का आगमन नहीं होता है। इसलिए कैंची को हमेशा घर में छिपाकर रखना चाहिए। 

 तो वही शास्त्रों के अनुसार, ऐसा भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के घर में कैंची बाहर रहती है। उसके घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां आने लगती है। इतना ही नहीं इससे परिवार की तरक्की भी रूक जाती है और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। 

PunjabKesari Scissor Vastu Tips

 इसके अलावा कैंची को कभी बाहर नहीं रखने का कारण ये भी है कि इससे परिवार में हमेशा रोग दोष की स्थिति बनी रहती है और घर में हमेशा अशांति का माहौल रहता है। इतना ही नहीं इसका असर बच्चों की मानसिक शांति पर भी पड़ता है। ऐसे में कैंची को हमेशा बच्चों से भी छिपाकर ही रखना चाहिए। 

Keep scissors in this position इस दशा में रखें कैंची 

बता दें कि गलत दिशा में अगर आप कैंची रखते हैं तो इसका बुरा आपके स्वास्थ्य पर तो पड़ता ही है साथ घर की खुशियां भंग हो जाती है। वहीं कैंची को केतु का प्रतीक माना जाता है। अगर आप सही दिशा में कैंची नहीं रखते हैं तो इससे आपके केतु खराब होता है, जिससे आपके जीवन की परेशानियां बढ़ जाती है। ऐसे में बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैंची को रखने की सही दिशा दक्षिण-पश्चिम है। 

PunjabKesari Scissor Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News