Vastu Tips For Curtain: घर के पर्दो का इस तरह करें चुनाव, खुशियां खटखटाएगी आपका द्वार

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Curtain: घर को सुंदर बनाने के लिए उसकी इंटीरियर डेकोरेशन पर अत्यधिक ध्यान दिया जाता है। वास्तु विद्वानों के अनुसार अगर चीजों को उनकी सही दिशा के अनुसार न रखा जाए तो सकरात्मक वस्तुएं भी नकारात्मक प्रभाव देने लगती हैं। जिससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है, वहां रहने वालों के जीवन में कोई न कोई अभाव चलता रहता है। घर के कमरों को आकर्षित बनाने के लिए पर्दे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इससे घर की उन्नति तो होती ही है साथ ही सभी पारिवारिक सदस्य निजी तौर पर तरक्की हासिल करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पर्दे सदस्यों की सोच पर अपना विशेष प्रभाव डालते हैं। पर्दे अगर वास्तु के अनुसार न हो तो घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा होते रहते हैं या फिर कोई न कोई बीमार रहता है। पर्दो के रंगो पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए। तो आइए जानते हैं की कौन से रंग का पर्दा किस चीज के लिए शुभ रहता है :

PunjabKesari Vastu Tips For Curtain

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Put a curtain of this color in the north direction उत्तर दिशा में लगाएं इस रंग का पर्दा: अगर आपको लगता है घर में बिना वजह अशांति रहती है तो घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस रंग के पर्दे घर में सुख-शांति लेकर आते हैं। बेडरूम, लिविंग रूम और स्टडी रूम में भी इस रंग के पर्दों को इस्तेमाल किया जा सकता है। रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए गुलाबी रंग का पर्दा बेस्ट है।

PunjabKesari Vastu Tips For Curtain

Put a curtain of this color in the house of worship पूजा घर में लगाएं इस रंग का पर्दा: अगर घर के किसी सदस्य का पूजा में मन न लगता हो तो मंदिर में पीले रंग के पर्दे इसके लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं। ऐसा करने से पूजा-पाठ में मन लगता है और भगवान के प्रति आस्था और भी बढ़ती चली जाती है। पीले रंग को ज्ञान और धर्म का प्रतीक माना जाता है।

To be Successful in Career करियर में कामयाबी पाने के लिए: मनचाही कामयाबी के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं, फिर भी बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है तो घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। सफेद रंग शांति का प्रतिक है और वास्तु के अनुसार ऐसा करने से भाग्य आपका साथ कभी नहीं छोड़ता।

PunjabKesari Vastu Tips For Curtain

Vastu Tips To Improve Business: बिजनेस में अगर नुकसान हो रहा है तो घर के पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाना शुभ रहता है।

Red Curtain लाल रंग का पर्दा: लाल रंग का पर्दा प्रेम का प्रतीक है इसलिए इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News