Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानें, घर में कबूतर के अंडा देने का क्या है संकेत ?

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2024 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत ही बातें बताई हैं जो हमारे जीवन को काफी खुशनुमा बनती हैं। ज्यादातर हम जाने-अनजाने में कुछ बातों को इग्नोर कर देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र इन बातों को बहुत महत्व दिया जाता है। घर में अगर हर चीज वास्तु के अनुसार हो तो जीवन में अनचाही परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे पशु-पक्षियों से जुड़े वटु टिप्स के बारे में। सुनने में ये काफी अजीब लग रहा होगा। आमतौर पर कुछ घर ऐसे होते हैं जहां कबूतरों के आना-जाना लगा रहता है तो वहीं कुछ लोग उन्हें दाना डालते हैं। इस वजह ये कबूतर उनके घर में ही अपना घोंसला बना लेते हैं। दूसरी तरग उन्ही घर में रहकर ही कुछ कबूतर अंडे देते हैं। इस वजह से कुछ लोग आशंका में रहते हैं कि ऐसा सही होता है कि नहीं। अगर आप भी इसी आशंका में हैं तो आज का ये आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। तो चलिए जानते हैं ...

Is pigeon nest in the house auspicious or inauspicious घर में कबूतर का घोंसला शुभ या अशुभ

PunjabKesari Vastu Tips
मान्यताओं और कुछ वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार घर में कबूतर का घोंसला होना अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि ये अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आए हैं। ऐसी स्थिति में इसे तुरंत हटा देना चाहिए। अन्यथा जीवन परेशानियों से घिर जाता है।  

वहीं कुछ लोग तो ऐसा भी कहते हैं कि अगर घर में घोंसला हो तो घर में रहने वाले सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ज्योतिषियों के अनुसार बूतर का घोंसला आपकी बालकनी में होना एक शुभ संकेत हो सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

कबतूर का अंडा देता इस बात पर आधारित है कि आगे अंडो का क्या होगा। जी हां ! अपने सही सुना। अगर किसी वजह से अंडा टूट जाता है तो जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और अचानक से परेशानियां आपके सामने आ जाती हैं। वहीं अगर सही सलामत बच्चें बाहर आ जाएं तो इसका अर्थ है आपका जीवन भी काफी खुशहाल साबित होगा। धन आगमन के भी योग बनते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Pigeon nest in the house indicates that घर में कबूतर का घोंसला इस बात के देता है संकेत
कुछ मान्यताओं के अनुसार अगर आपके घर के बालकनी में कबूतर का घोंसला है तो समझ जाएं आपके जीवन में खुशियों की बहार आने वाली है और आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। वहीं ज्योतिष शास्त्र की नजर से घर में कबूतर का घोंसला मतलब अशांति का दुर्भाग्य का प्रतीक। इस वजह से कुछ लोग इन्हें तुरंत हटा देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कबूतर का अंडा देना अशुभ माना जाता है। अगर आपके भी घर में ऐसा है तो इसे तुरंत हटा दें।

PunjabKesari Vastu Tips


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News