Plant Vastu Tips : घर की इस दिशा में लगाएं फ्रेंडशिप ट्री, वास्तु के अनुसार तेजी से आकर्षित होगा धन और घर में बढ़ेगी बरकत

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 11:43 AM (IST)

Plant Vastu Tips : आजकल लोग अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के इनडोर प्लांट्स लेकर आते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़-पौधे सिर्फ घर का कोना ही नहीं सजाते, बल्कि हमारी किस्मत और पैसों से जुड़ी समस्या पर बहुत गहरा असर डालते हैं। लेकिन कई पौधे ऐसे हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इन्हीं में से एक है फ्रेडशिप ट्री जिसे आम भाषा में क्रैसुला या जेड प्लांट भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस पौधे को घर में सही दिशा में लगाने से धन चुंबक की तरह और नए अवसरों को अपनी ओर खींचता है। तो आइए जानते हैं इस पौधे को घर में लगाने के क्या फायदे हैं और इसे किस दिशा में रखना सबसे शुभ होता है।

Plant Vastu Tips

क्यों खास है फ्रेंडशिप ट्री?

फ्रेंडशिप ट्री की पत्तियां गोल, मोटी और चमकदार होती हैं। वास्तु और फेंगशुई दोनों में ही इस पौधे को धन खींचने वाला पौधा माना गया है। माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता और हरा-भरा होता है, वैसे-वैसे घर में पैसों की तंगी दूर होती है और आय के नए रास्ते खुलने लगते हैं। जैसा कि इसके नाम से ही साफ है- फ्रेंडशिप ट्री। यह पौधा घर के सदस्यों और दोस्तों के बीच आपसी प्यार, तालमेल और विश्वास को बढ़ाता है।

Plant Vastu Tips

वास्तु के अनुसार फ्रेंडशिप ट्री लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को धन और समृद्धि का क्षेत्र माना जाता है। इस दिशा में फ्रेंडशिप ट्री रखने से आर्थिक रुकावटें खत्म होती हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बढ़ती है। यदि आप करियर में तरक्की, मान-सम्मान और बिजनेस में बढ़त चाहते हैं, तो इस पौधे को घर या ऑफिस की पूर्व दिशा में रखें। घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ फ्रेंडशिप ट्री रखना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि पौधा इस तरह रखा हो जहां से घर में प्रवेश करते समय उस पर नजर पड़े। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकता है।

Plant Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News