Vastu tips: जानें, घर के मुख्य द्वार से लेकर बेडरूम तक किस दिशा में होना चाहिए !
punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की कौन सी चीज किस दिशा में होनी चाहिए, इसकी जानकारी वास्तु ग्रंथों में मिलती है। वास्तु के मुताबिक घर का मुख्य द्वार हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। घर की हर एक चीज सही दिशा में होगी तो घर में वास्तु दोष नहीं होगा। उसमें रहने वाले लोग भी सुखी रहेंगे। घर का किचन, बाथरूम, हॉल, कमरे आदि की सही दिशा होना बहुत जरूरी है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
पूर्व दिशा- घर का मुख्य द्वार हमेशा पूर्व दिशा में बना होना चाहिए। सूरज हमेशा इसी दिशा से निकलता है। अत: इस दिशा से पॉजिटिव किरणें सीधा घर-आंगन में पंहुचती हैं। इस दिशा में वेंटिलेशन के लिए खिड़की भी बनाई जा सकती है।
पश्चिम दिशा- इस दिशा में किचन और बाथरूम बनाना चाहिए। ध्यान रखें, किचन और बाथरूम साथ-साथ नहीं होने चाहिए।
उत्तर दिशा- घर की खिड़की और दरवाजे हमेशा उत्तर दिशा में होने चाहिए। अगर इस दिशा में घर की बालकनी और वॉश बेसिन भी हैं तो बहुत अच्छा है।
दक्षिण दिशा - घर की दक्षिण दिशा में भारी भरकम सामान रखना चाहिए। इस दिशा में किसी भी तरह का खुलापन और बाथरूम नहीं होना चाहिए। अगर इस दिशा में कोई खिड़की है तो घर में नेगेटिव ऊर्जा बनी रहती है। इससे घर में आपत्ति बनी रहती है।
उत्तर-पूर्व दिशा - यह दिशा जल का स्थान होती है। उत्तर-पूर्व दिशा में स्वीमिंग पूल, पूजा घर आदि बना हो तो बहुत अच्छा है।
उत्तर-पश्चिम दिशा - पश्चिम एवं उत्तर दिशा के मध्य स्थित दिशा को वायव्य कहते हैं। घर का बेडरूम इसी दिशा में बनाना चाहिए।
दक्षिण-पूर्व दिशा - यह दिशा घर का आग्नेय कोण होता है। अग्नि तत्व ऊर्जा, ताप और प्रकाश का प्रतीक है। इस दिशा में गैस, बॉयलर, ट्रांसफॉर्मर आदि चीजें होनी चाहिए।
दक्षिण-पश्चिम दिशा- दक्षिण-पश्चिम दिशा के मिलने का जहां आभास होता है, उस कोण को नैऋत्य दिशा कहा जाता है। इस दिशा में खिड़की, दरवाजे बिल्कुल ही नहीं होने चाहिए। कैश काउंटर, मशीनें आदि आप इस दिशा में रख सकते हैं।
घर का आंगन- घर में आंगन होना बहुत जरूरी है। घर के आगे और पीछे छोटा ही सही पर आंगन होना चाहिए। घर के आंगन में तुलसी, अनार, जामफल, मीठा या कड़वा नीम, आंवला आदि के अलावा सकारात्मक ऊर्जा देने वाले फूलदार पौधे लगाएं।