Vastu: पुराना फर्नीचर घर में लाता है दरिद्रता, क्या आप जानते हैं?

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 01:43 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर आपने भी देखा होगा, घर में कभी कुछ टूट जाता है तो कभी कुछ। कई बार तो लोग इन्हें बदल लेते हैं लेकिन कई बार ऐसे ही लोग इन्हें इस्तेमाल करते रहते हैं। बता दें, ऐसा करना वास्तु दोष को बुलावा देना है। जी हां, ये गलती आपकी हसती खेलती जिंदगी को बर्बाद कर सकती है। दरअसल वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन है जिन्हें टूटने के बाद घर में रखना बहुत ही अशुभ और हानिकारक माना जाता है और अगर ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे कार्यों में गति नहीं बन पाती है। और घर में दरिद्रता का आगमन होता है। बता दें, एक सर्वे के मुताबिक ऐसी चीजें ज्यादातर लोग प्रयोग करते भी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताएंगे जिन्हें टूटने बाद बिल्कुल भी बरतना नहीं चाहिए। यहां जानिए कौन सी हैं ये चीज़ें- 

कई बार घर में कुछ बर्तन टूट जाने के बाद भी लोग यूज़ करते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे बर्तन अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तुदोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

आमतौर पर शीशे में हल्का सा क्रैक आने के बाद भी हम उसे इस्तेमाल करते रहते हैं। बता दें, टूटा हुआ दर्पण घर में रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

वास्तु के अनुसार, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। इससे संबंधो में गलतफहमी भी बनी रहती है।

बताते चलें, घर में खराब घड़ी को कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।

तो वहीं अगर घर में कोई भी टूटी हुई तस्वीर भी नहीं होनी चाहिए। ये भी वास्तुदोष उत्पन्न करती है।

यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है। वास्तुदोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तुदोष होता है, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News