वास्तु गुरू कुलदीप सलूजा- ऐसे घर के पुरुष होते हैं Characterless !

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 09:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu for Personal Relationships: आजकल टी.वी चैनल्स, अखबारों इत्यादि संचार माध्यम से अवैध सम्बन्धों को लेकर कोई घटना, खबर इत्यादि देखने और पढ़ने को मिलती रहती है। जवान लड़के-लड़कियां, विधवा-विधुर, विवाहित दम्पत्ति जिनमें अधेड़ भी होते हैं, वे अपनी यौन संतुष्टि, आर्थिक परेशानियां, ब्लैकमेलिंग, किसी से प्यार होने पर इत्यादि ऐसे कितने ही हालात होते हैं, जिनके कारण अवैध यौन सम्बन्ध बनने से चरित्रहीनता आती है।

PunjabKesari Vastu for Personal Relationships

सृष्टि के प्रारम्भ से ही स्त्री, पुरुष का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण होने के कारण इस प्रकार के सम्बन्ध बनाते आए हैं। बढ़ते फैशन, घटते कपड़े, टीवी, इंटरनेट,  इत्यादि का रोजमर्रा के जीवन में प्रभाव बढ़ जाने से आजकल यह बहुत आम बात होती जा रही है। इन सम्बन्धों के पीछे भाग्य के साथ-साथ वास्तु की भी अहम भूमिका है। 

आजकल ज्यादातर घर अनियमित आकार के बन रहे हैं, जिनमें बहुत वास्तुदोष होते हैं। इनमें से कुछ दोष ऐसे होते हैं, जिनकी नकारात्मक ऊर्जा के कारण चरित्रहीनता जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। यहां विशेष ध्यान रखने योग्य बात यह है कि इन दोषों के कारण व्यक्ति चरित्रहीन होगा यह जरूरी नहीं है परन्तु सम्भावना जरूर बढ़ जाती है। आइए जानें कुछ खास संकेत –

PunjabKesari Vastu for Personal Relationships

आग्नेय दिशा में दोष होने पर जैसे वहां पर गड्ढे होना, इस दिशा में मकान का बढ़ा हुआ होना, पूर्व की तुलना में पश्चिम ज्यादा खुला हुआ होना या उत्तर की तुलना में दक्षिण ज्यादा खुला होने पर ऐसे घरों में निवास करने वाले स्त्री एवं पुरुषों का चाल-चलन ठीक नहीं रहता है एवं उनका खर्च हमेशा आमदनी से ज्यादा ही रहता है।

यदि घर के पूर्व आग्नेय में मार्ग प्रहार होता है तो उस घर के पुरुषों के चरित्रहीन होने की सम्भावना होती है।

PunjabKesari Vastu for Personal Relationships

यदि आग्नेय कोण स्थित किचन में बहुत अधिक मात्रा में खाने की सामग्री रखी जाए या यहां पर बहुत ज्यादा जल एकत्रित करके रखा जाए या यहां पर ओवरहेड टैंक हो तो घर की मालकिन के साथ-साथ उसकी बेटी को बेवजह चरित्र को लेकर बदनामी का सामना करना पड़ता है। यहां चरित्रहीनता होना जरूरी नहीं है।

जिन घरों में रसोई घर नैऋत्य कोण में होता है उन घरों में रहने वाली महिलाएं जरुरत से अधिक रोमांटिक होती है। ऐसी स्थिति में स्त्री चरित्रहीन होने की संभावना बहुत कम ही होती है।

Vastu for Personal Relationships

घर का मुख्य द्वार उत्तर वायव्य में होने पर घर के मुखिया को काफी यात्राएं करनी पड़ती हैं। घर का मुखिया कुछ ज्यादा ही रोमांटिक स्वभाव का होता है इस कारण उसे कई बार धोखा, फरेब आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जिनके घर का किचन वाव्यय कोण में होता है, उस घर का मुखिया रोमांटिक होता है, जिसकी कई महिला मित्र होती हैं। घर की बेटी को यूट्रस की समस्या होती है और बेटी को बदनामी का भी सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu for Personal Relationships

उत्तर वायव्य में मार्ग प्रहार हो तो उस घर की स्त्रियां बीमार रहती हैं और घर के पुरुष व्यसनों के शिकार होकर चरित्रहीन होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

घर में पश्चिम के साथ मिलकर नैऋत्य कोण में बढ़ाव होता है तो उस प्लाट का मालिक कुसंगति और कुकर्मों के लिए पैसा खर्च करता है और चरित्रहीन हो सकता है।

PunjabKesari Vastu for Personal Relationships

यदि घर के ड्राइंग हाल में बहुत ही अंधेरा रहता हो, रोशनदानों की कमी हो और हाल में बहुत बड़ा और चौड़ा दरवाजा लगा होने से घर के मुखिया का बहुत बड़ा बिजनेस सर्कल होता है, व्यापार होता है और वह अवैध शारीरिक सम्बन्ध की मौज उड़ाता है। घर का मुखिया पत्नी के अलावा किसी अन्य खूबसूरत स्त्री के प्रति आकर्षण में रहता है।

घर की बांए हाथ की खिड़की वाले कमरे का प्रयोग बेडरूम या आराम वाले रूम के रूप में आता हो तो ऐसे परिवार का पैसा नष्ट होता है। पत्नी हमेशा उदासीन बनी रहती है और पति हमेशा उसके चरित्र पर शक करता है।

Vastu for Personal Relationships

आजकल कई घरों में बेडरूम के अंदर वाशबेसिन लगाया जाता है, ऐसे घरों में पति हमेशा अपनी पत्नी पर शक करता है।

यदि कोई कमरा पति-पत्नी बेडरूम की तरह उपयोग करते हैं और वही मेहमान आकर बैठते हों, बातचीत करते हों तो पत्नी बहुत ही अस्थिर और चंचल स्वभाव की होती है। पति हमेशा उस पर शक करता है और यदि वहां पर कोई पानी का स्रोत हो तो उस घर की पत्नी और एक बेटी किसी और के आकर्षण में बंध जाती हैं और उस घर का मुखिया भी पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंधों का आनंद उठाता है।

PunjabKesari Vastu for Personal Relationships

यदि बेडरूम का दरवाजा बहुत बड़ा हो जो अन्य दरवाजों से भी बड़ा हो या दम्पत्ति का पलंग मुख्य द्वार के एकदम सामने हो तो ऐसे घरों की पत्नियां अवैध शारीरिक सम्बन्ध रखती हैं। यदि यहां पर खाद्यान्न का संग्रह किया जाए तो घर का मुखिया दुर्घटनावश अपनी पत्नी के होते हुए भी किसी अन्य स्त्री के आकर्षण में फंस जाता है। यहां पर अनाज रखा जाए तो इसका मतलब की घर का मुखिया बुद्धिमान और रोमांटिक तबीयत का है और उसे स्त्री एवं पुरुष मित्रों से मित्रता के कारण बदनामी का सामना करना पड़ता है। पत्नी को शारीरिक दोष के कारण गर्भधारण में दिक्कत आती है।

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा 
thenebula2001@yahoo.co.in

Vastu for Personal Relationships

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News