घर में सुख-समृद्धि बनाएं रखने के लिए अपनाएं फेंगशुई के सरल उपाय

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2016 - 11:33 AM (IST)

फेंगशुई के सरल उपायों के कारण इसका चलन अन्य देशों सहित भारत में भी बढ़ता जा रहा है। फेंग मतलब वायु और शुई यानि जल अर्थात फेंगशुई शास्त्र जल व वायु पर आधारित है। घर में सुख-समृद्धि बनाएं रखने के लिए फेंगशुई के सरल उपायों को प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही मुसीबतों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जाने फेंगशुई के कुछ आसान टिप्स-

 

* बांस का पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। घर की बैठक में बांस का पौधा लगाने से पारिवारिक सदस्यों की आयु में वृद्धि अौर अच्छी सेहत मिलती है। 

 

* घर में विंड चाइम लगाएं। हवा चलने पर इनके टकराने से मधुर ध्वनि पैदा होती है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

 

* तीन पुराने चीनी सिक्के लेकर उन्हें लाल धागे या रिबन में बांधकर दरवाजे के हैंडल  में लटकाएं। फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। 

 

* घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने अौर सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भर कर पूर्व दिशा में रखें। हर चौबीस घंटे के बाद इस नमक को बदलते रहना चाहिए।

 

* घर में हिंसक, डरावनी या सूखे वृक्षों के चित्र नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अतिरिक्त घर में झरने, नदी, फव्वारे आदि के चित्र उत्तर दिशा में लगाएं। 

 

* घर में तीन हरे पौधे मिट्टी के बर्तनों में पूर्व दिशा में रखने से सुख-समृद्धि आती है। लेकिन फेंगुशुई में बोनसाई अौर कैक्टस के पौधे हानिकारक माने जाते हैं इसलिए इन्हें घर में न रखें। 

 

* घर, कार्यालय, शोरूम आदि में लकड़ी से निर्मित वस्तुएं या फर्नीचर जैसे अलमारी, शो पीस, पेड़-पौधे पूर्वी हिस्से में रखने से लाभ की प्राप्ति होती है। 

 

* घर के बाहर काला कछुआ, लाल पक्षी, सफेद बाघ या हरा ड्रैगन लगाएं। यह घर की सुरक्षा करते हैं।

 

* घर में मछलियों का जोड़ा लटकाना शुभ होता है। इससे घर में धन की बरकत अौर कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News