Varalakshmi Vrat 2023: इस शुभ योग में रखा जाएगा वर लक्ष्मी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 10:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Varalakshmi Vratham: इस बार 2023 में सावन का माह बेहद खास है क्योंकि अधिक मास होने की वजह से श्रावण माह की अवधि 59 दिनों की हो गई है। जिस वजह से इस दौरान बहुत से त्योहार मनाए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक है वरलक्ष्मी का व्रत। पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ये व्रत रखा जाता है और इस बार  25 अगस्त को इसे रखा जाएगा। दक्षिण भारत में इस दिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पति और संतान के उज्जवल भविष्य के लिए महिलाएं ये व्रत रखती हैं। तो चलिए जानते हैं शुभ मुहूर्त और महत्व।

PunjabKesari Varalakshmi Vratham

Varalakshmi vrat 2023 date वरलक्ष्मी व्रत 2023 तारीख: वरलक्ष्मी का व्रत 25 अगस्त को रखा जाएगा। कहते हैं इस दिन निश्चित लग्न में पूजा-अर्चना करने से दोगुना लाभ मिलता है। इस दिन सिंह लग्न, वृश्चिक लग्न, कुंभ लग्न और वृषभ लग्न में देवी लक्ष्मी पूजा की जाती है।

सिंह लग्न पूजा मुहूर्त:  सुबह 5:55 से सुबह 7:42 तक

वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त: दोपहर 12:17 से दोपहर 2:36 तक

कुंभ लग्न पूजा मुहूर्त: शाम 6:22 से शाम 7:50 तक

वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त: रात्रि 10:50 से मध्य रात्रि 12:45 तक

PunjabKesari Varalakshmi Vratham

Varalakshmi fast 2023 two auspicious yoga वरलक्ष्मी व्रत 2023 को बनेंगे दो शुभ योग: मां लक्ष्मी की कृपा से इस दिन 2 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5: 55 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन 9:14 मिनट तक रहेगा। वहीं इसी के साथ रवि योग सुबह 9:14 से शुरू होगा और अगले दिन 26 अगस्त 5:56 मिनट तक रहेगा।

Importance of Varalakshmi Vrat वरलक्ष्मी व्रत का महत्व: मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। जिन लोगों को जीवन में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उन्हें ये व्रत जरुर रखना चाहिए। वंश वृद्धि के उद्देश्य से भी ये व्रत बहुत लाभदायक माना जाता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से ये व्रत रखता है, उसे जीवन के तमाम सुखों की प्राप्ति होती है और कभी भी धन की कमी नहीं देखनी पड़ती।

PunjabKesari Varalakshmi Vratham

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News