Monthly Numerology July Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा जुलाई का महीना

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 03:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जिन जातको का जन्मदिन होता है, उनके प्रधान देवता सूर्य नारायण हैं। इनका स्वभाव नेता के समान होता है। हर जगह यह अपना खास स्थान बनाने में समर्थ होते हैं।
मूड: ऊर्जा से भरा रहेगा लेकिन थोड़ा अकेलापन भी महसूस होगा।
प्रेम: लव में स्पष्टता ज़रूरी होगी, वरना दोनों की ईगो टकरा सकती है।
काम: नया अवसर दिखेगा पर उसे पकड़ने के लिए रिस्क लेना पड़ेगा।
आत्मिक संदेश: हर विजय के बीच एक ठहराव की ज़रूरत होती है।
ध्यान मंत्र: ॐ रवये नमः

मूलांक 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जिन जातको को जन्मदिन होता है, उनके प्रधान देवता चन्द्र देव हैं। वे सहयोगी प्रवृति के होते हैं। किसी को भी इनके स्वभाव से निराशा नहीं होती। एडजस्टेबल होते हैं।
मूड: भावुकता और रोमांस से भरा रहेगा जुलाई का महीना।
प्रेम: कोई गुप्त प्रेम या पुराना रिश्ता फिर से दस्तक दे सकता है।
काम: भावनाएं निर्णयों में बाधा बन सकती हैं, थोड़ा तटस्थ बनो।
आत्मिक संदेश: दिल की बात सुनो पर दुनिया की समझदारी भी साथ रखो।
ध्यान मंत्र: ॐ चंद्राय नमः

मूलांक 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जिन जातको का जन्मदिन होता है, उनके प्रधान देवता बृहस्पति देव हैं। वे सृजनकर्ता के रुप में कोई भी काम करते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
मूड: आत्मविश्वासी, रचनात्मकता से भरा और हल्की-फुल्की शरारत भरा रहेगा।
प्रेम: बातों से रिश्ते में मिठास लाओ, चुप रहना उलझा सकता है।
काम: कोई बड़ा आईडिया सराहना दिला सकता है, बस शुरुआत करो।
आत्मिक संदेश: बोलो लेकिन सत्य और सौम्यता साथ लेकर अन्यथा एक चुप सौ सुख की प्रवृती पर ध्यान दें।
ध्यान मंत्र: ॐ बृहस्पतये नमः

मूलांक 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जिन जातको का जन्मदिन होता है, उनके प्रधान देवता राहु हैं। 4 अंक वाले बेहतर नहीं बेहतरीन निर्माता होते हैं।
मूड: अनुशासन भरा लेकिन कभी-कभी भारीपन सा महसूस हो सकता है।
प्रेम: जो रिश्ता बोझ लगने लगे, उसे आराम देना जरूरी है।
काम: प्रोजेक्ट्स में धीमा सुधार लेकिन मजबूत नींव बन रही है।
आत्मिक संदेश: तुम्हारा संयम ही तुम्हारी सबसे बड़ी शक्ति है।
ध्यान मंत्र: ॐ नमः कालभैरवाय

मूलांक 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। इनकी प्रवृति परिवर्तनशील होती है। समय के साथ आगे बढ़ना इन्हें आता है।
मूड: परिवर्तन की हवा चाहे चाहो या न चाहो।
प्रेम: किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लेकिन रिश्ता सतही न रहे, इसका ध्यान रखना।
काम: संभव है नई दिशा मिल सकती है, जॉब चेंज या लोकेशन शिफ्ट होने के संकेत हैं।
आत्मिक संदेश: जो बदलता है, वही जीवित रहता है।
ध्यान मंत्र: ॐ बुद्धाय नमः

मूलांक 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। इनके व्यवहार में कूट-कूट कर प्रेम भरा रहता है।
मूड: सुंदरता, मोह और भावनात्मक जुड़ाव का रहने वाला है जुलाई का महीना।
प्रेम: रिश्ते में मिठास रहेगी लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा त्याग से बचें।
काम: कोई सौंदर्य या कला से जुड़ा कार्य उन्नति दे सकता है।
आत्मिक संदेश: अपनी अहमियत समझो प्रेम देना भी कला है, लेना भी।
ध्यान मंत्र: ॐ शुक्राय नमः

मूलांक 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। यह गूढ़ ज्ञानी होते हैं। किसी भी बात की तह तक जाकर ही दम लेते हैं।
मूड: आत्मविश्लेषण का समय रहेगा।
प्रेम: भावनाएं गहराई में जाएंगी लेकिन सामने वाले को समझना मुश्किल होगा।
काम: अकेले काम करना अच्छा रहेगा, भीड़ से दूरी लाभदायक होगी।
आत्मिक संदेश: अकेलापन कभी-कभी आत्मा की चिकित्सा होता है।
ध्यान मंत्र: ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः

मूलांक 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। ये बहुत शक्तिशाली होते हैं।
मूड: गंभीर, केंद्रित और थोड़े संघर्षपूर्ण अनुभव जुलाई के महीने में होंगे।
प्रेम: संबंधों में जवाबदेही की परीक्षा होगी। एकतरफा प्रयास अब काम नहीं आएंगे।
काम: मेहनत रंग लाएगी खासकर जुलाई के अंतिम सप्ताह में सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
आत्मिक संदेश: धीमी चाल भी मंज़िल तक पहुंचती है, अगर दिशा सही हो।
ध्यान मंत्र: ॐ शनैश्चराय नमः

मूलांक 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। स्वभाव से ये लोग योद्धा होते हैं।
मूड: जुलाई के महीने में जोश, उग्रता और भावनात्मक उबाल रहेगा।
प्रेम: कोई पुराना रिश्ता अचानक वापसी कर सकता है, माफ़ करना सीखना होगा।
काम: जुनून तुम्हें आगे बढ़ाएगा पर अधीरता से नुकसान हो सकता है।
आत्मिक संदेश: ताकत तब संतुलित होती है, जब उसे सही दिशा मिले।
ध्यान मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News