Vandanvar Vastu Tips: सुख-समृद्धि खुद चलकर आएगी आपके पास, घर के मुख्य द्वार पर लगाएं बंदनवार

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 09:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vandanvar: घर का मुख्य द्वार एक ऐसा स्थान होता है, जहां से न केवल लोगों का आना-जाना लगा रहता है बल्कि मुख्य द्वार से ही घर में ऊर्जा का प्रवेश भी होता है। घर का मुख्य दरवाजा सुख-समृद्धि और शांति का द्वार खोलता है। भारतीय परंपरा में बहुत पहले से ही घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाने की परंपरा चली आ रही है। लोग त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर अपने घर के द्वार पर बंदनवार लगाते आ रहे हैं। माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर फूल-पत्तों की बंदनवार लगाने से देवगण इनकी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। आइए जानते हैं कि घर में बंदनवार लगाने के क्या हैं फायदे-

Bandhanwar with mango leaves आम के पत्तों से बंदनवार
माना जाता है कि मुख्य द्वार पर आम, पीपल, अशोक के पत्तों का वंदनवार लगाने से वंशवृद्धि होती है। लोग केवल मुख्य त्योहार और शुभ अवसर पर ही बंदनवार लगाते हैं लेकिन इसे हमेशा बांधकर रखना शुभ फलदायी रहता है। आम के पत्तों का बना हुआ बंदनवार लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

PunjabKesari Vandanvar

Worship with Ashoka's leaf अशोक के पत्ते से बंदनवार
किसी भी मांगलिक कार्य में अशोक के पत्ते शुभ माने जाते हैं। अशोक के पत्तों को घर के मंदिर में रखना और इसके पत्तों की बंदनवार को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में धनी की कमी नहीं होती और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Vandanvar

Vandanwar made of yellow shell or oyster पीली कौड़ी या सीप से बनी बंदनवार
पीली कौड़ी या सीप की बंदनवार लगाने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है। कौड़ी और सीप ये दोनों ही चीजें मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। कौड़ी और सीप की बंदनवार लगाने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

PunjabKesari Vandanwar

Vandanvar with coconut fiber नारियल के रेशे से बंदनवार
घर के मुख्य द्वार पर नारियल के रेशों की बंदनवार लगाने से कर्ज और रोगों से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों के घर के मुख्य द्वार पर हमेशा बंदनवार बंधी रहती है उस घर के परिवार के सदस्य एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। जिससे घर-परिवार में एकता और शांति बनी रहती है।

PunjabKesari Vandanwar

Bandhanwar made of marigold flower गेंदे के फूल से बनी बंदनवार
गेंदे के फूलों से बनी बंदनवार लगाने से घर का मुख्य दरवाजा बहुत ही खूबसूरत लगने लगता है। गेंदे के फूलों की महक से पूरा घर महकता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में किसी भी मांगलिक अवसर पर गेंदे के फूलों की बंदनवार लगाना शुभ होता है।

PunjabKesari Vandanwar

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News