Vaishakh Purnima 2020: इस शुभ मुहूर्त में करें ये काम, सदा सुखी रहेंगे आप

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 7 मई, गुरुवार वैशाख महीने की पूर्णिमा है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ये दिन खास महत्व रखता है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जो जातक वैशाख पूर्णिमा पर जाप, तप और दान करता है। वे संसार के सभी सुख भोगता है। भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा, व्रत और कथा को करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता के अनुसार वैशाख पूर्णिमा पर बहती जलधारा में स्नान करने वाला व्यक्ति पुण्य का भागी बनता है।

PunjabKesari Vaishakh Purnima 2020

शुभ मुहूर्त
वैशाख पूर्णिमा का आरंभ 6 मई की सायं 7:46 से आरंभ हो गया है। जो 7 मई की शाम 4:16 तक रहेगा।
 
PunjabKesari Vaishakh Purnima 2020
 
सदा सुखी रहने के लिए आज अवश्य करें ये काम
घर के मंदिर में दीपक लगाएं।

वैसो तो इस दिन भगवान सत्यनारायण के निमित्त व्रत रखने का विधान है। व्रत रखना संभव न हो सारा परिवार मिलकर भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा अवश्य करे।
 
रात को चंद्र देव को अर्ध्य देकर उनकी पूजा करें।
 
गाय को गुड़ अथवा रोटी खिलाएं। संभव हो तो आज घर में खीर बनाकर चंद्र देव को भोग लगाएं, फिर सारा परिवार मिलकर खीर खाए।
 
लॉकडाउन की वजह से पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना संभव नहीं है इसलिए स्नान करने से पहले जल के देवता वरुण देव को प्रणाम अवश्य करें।
 
स्नान करने के बाद शुद्ध होकर सूर्य मंत्रों का उच्चारण करते हुए भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
 
PunjabKesari Vaishakh Purnima 2020

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News