Sawan Shivratri 2026 : सावन में किस दिन रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 10:55 AM (IST)
Sawan Shivratri 2026 : हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत खास महत्व है। यह दिन महादेव की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सावन में मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व ओर भी बढ़ जाता है। इस साल सावन में मासिक शिवरात्रि का 11 अगस्त, 2026 को रखा जाता है। माना जाता है कि है कि इस दिन सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने से मन की हर मोनकामना पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं सावन के मासिक शिवरात्रि के शुभ महूर्त और महत्व के बारे में-

सावन शिवरात्रि पर चार प्रहर मुहूर्त
प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त - शाम 07 बजकर 04 मिनट से रात 09 बजकर 45 मिनट तक।
दूसरा प्रहर पूजा मुहूर्त - रात 09 बजकर 45 मिनट से देर रात 12 बजकर 26 मिनट तक।
तीसरा प्रहर पूजा मुहूर्त - देर रात 12 बजकर 26 मिनट से सुबह 03 बजकर 07 मिनट तक।
चौथा प्रहर पूजा मुहूर्त - सुबह 03 बजकर 07 मिनट से सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक।

सावन शिवरात्रि का महत्व
वैसे तो साल के हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है, लेकिन सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के समान ही फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और कच्चा दूध चढ़ाने से भोलेनाथ अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इस दिन अविवाहित कन्याएं यदि व्रत रखती हैं, तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
