Masik Durgashtami July 2026 : मासिक दुर्गाष्टमी इस सरल पूजा विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, दूर होंगे सभी संकट और पूरी होंगी इच्छाएं
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 01:10 PM (IST)
Masik Durgashtami July 2026 : हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत खास होता है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। जुलाई का मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 21 जुलाई, 2026 को रखा जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मुराद पूरी होती है। तो आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 21 जुलाई को सुबह से शुरू होकर उसी दिन समाप्त होगी। यह पावन दिन जगत जननी मां जगदम्बा की कृपा पाने और जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति पाने का एक बेहद खास अवसर होता है।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
उसके बाद घर के मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजला का छिड़काव करें।
फिर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
अब मां दुर्गा को फल, मिठाई, माता को लाल चुनरी, लाल फूल, रोली, अक्षत, सिंदूर अर्पित करें और घर में बना हलवा-पूरी का भोग लगाएं।
इसके बाद मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
अंत में मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
