उत्तराखंड: उचित वस्त्र नहीं पहनने वालों के मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध
punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हरिद्वार (एजैंसी): उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जिलों में मंदिर प्रशासकों ने उचित वस्त्र नहीं पहनने वालों के मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविन्द पुरी ने कहा कि दक्ष प्रजापति मंदिर (हरिद्वार), टपकेश्वर महादेव मंदिर (देहरादून) और नीलकंठ महादेव मंदिर (ऋषिकेश) में ‘छोटे कपड़े पहने महिलाओं/ पुरुषों’ के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पुरी ने कहा कि ऐसी महिलाओं को ही मंदिरों में प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने 80 प्रतिशत तक शरीर ढंकने वाले कपड़े पहने हों।
महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा से जुड़े इन मंदिरों में यह प्रतिबंध तत्काल प्रभावी होगा। महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा संतों से संबंधित है। पुरी ने कहा कि जल्दी ही यह प्रतिबंध देश भर में अखाड़े से जुड़े मंदिरों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस प्रतिबंध का हरिद्वार के संतों ने समर्थन किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

USA: न्यायाधीश ने Donald Trump को अरबों डॉलर के Fraud में पाया दोषी, सालों तक की धोखाधड़ी में खड़ी की इतने बिलियन की संपत्ति