अमरीकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- आरएसएस पर लगे प्रतिबंध
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 08:44 AM (IST)
वाशिंगटन (एजैंसी): अमरीका में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर सलाह देने वाली एक संस्था के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
अमरीकी सरकार से आरएसएस के नेताओं को राजनयिक सम्मान न देने और उनके साथ उच्च स्तरीय बैठकें नहीं करने का आग्रह किया है। ‘अमरीकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग’ के अध्यक्ष आसिफ महमूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरएसएस के सदस्य हैं।
