गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट लगने से 3 की मौत, 10 झुलसे

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 12:49 PM (IST)

गोरखपुर (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 से अधिक लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली में लगी लंबी रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटैंशन बिजली लाइन से टकरा गई।

जे.ई. सस्पैंड और 2 पुलिसकर्मी स्पस्पैंड, लाइनमैन टर्मिनेट
डी.एम. दीपक मीणा ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की हाईटैंशन लाइन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई, 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। जे.ई. और 2 पुलिसकर्मियों को सस्पैंड किया गया है। वहीं, लाइनमैन को नौकरी से हटा दिया गया है। हादसे के बाद गांववालों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने के लिए पहले ही शटडाऊन मांगा गया था। इसके बावजूद बिजली चालू कर दी गई, जिससे हादसा हुआ।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News