Ujjian Mahakal Mandir News : महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में कावड़ियों का हंगामा, धक्का-मुक्की से मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 04:07 PM (IST)

Ujjian Mahakal Mandir News : उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब नंदी हॉल में दर्शन के दौरान कावड़ियों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कावड़ियों के पहुंचने से नंदी हॉल में भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नंदी हॉल के अंदर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अव्यवस्था दिखाई दे रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने का प्रयास किया।

हंगामे के चलते कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। फिलहाल घटना के दौरान किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। महाकाल मंदिर प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

-विशाल  ठाकुर, उज्जैन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa