दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा के पास फैंका अंडा, हंगामे के बाद तनाव
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 08:07 AM (IST)
हैदराबाद (एजैंसी): हैदराबाद में देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकाली जा रही शोभायात्रा के पास कथित तौर पर अंडा फैंके जाने से हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर रात करीब 2 बजे मदन्नापेट थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों और कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंडा शोभायात्रा के पास गिरा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से उसके धर्म या धार्मिक मान्यताओं का जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से अपमान करने से संबंधित है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
