Ujjain Mahakal Darshan : महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए इंद्रेश उपाध्याय, बोले– याद आ गया वृंदावन का गोपेश्वर महादेव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 02:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुप्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश जी उपाध्याय दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान महाकाल के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने मंदिर के गर्भगृह के पास स्थित चांदी की चौखट से भगवान के दर्शन किए और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के बाद इंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि महाकाल महाराज के दर्शन करते ही उन्हें वृंदावन स्थित गोपेश्वर महादेव की याद आ जाती है। उन्होंने बताया कि वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव गोपी स्वरूप में विराजमान हैं, जहां भक्तों को भक्ति और वैराग्य का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। महाकालेश्वर मंदिर की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें विशेष रूप से भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और सम्मान स्वरूप भेंट भी प्रदान की गई।

इंद्रेश उपाध्याय के मंदिर आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में भक्तों ने उनके साथ भगवान महाकाल के जयकारे लगाए और मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण और अधिक गूंज उठा।

विशाल ठाकुर 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News