116 वर्षीय बुजुर्ग महिला दर्शन के लिए पैदल तिरुमाला पहुंची, टी.टी.डी. ने की वी.आई.पी. दर्शन की व्यवस्था

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 12:00 PM (IST)

तिरुपति (एजैंसी): श्री वेंकटेश्वर स्वामी की भक्त चेन्नई निवासी नवनीथम्मा (116) भगवान के दर्शन के लिए पैदल तिरुमाला पहुंचीं। उनकी श्रद्धा से प्रभावित होकर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टी.टी.डी.) ने उनके लिए विशेष इंतजाम किए। तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की देखरेख करने वाली संस्था टी.टी.डी. ने  बताया कि मंदिर निकाय के चेयरमैन के निर्देश पर नवनीथम्मा और उनके परिवार के सदस्यों के लिए वी.आई.पी. श्रेणी के विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई। 

दर्शन के लिए पैदल जाती हुई नवनीथम्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सहित कई लोगों ने उनकी प्रशंसा की। नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जब सच्ची भक्ति की बात आती है तो उम्र वास्तव में कोई मायने नहीं रखती।  पैदल ही तिरुमाला पहुंचने वाली 116 वर्षीय इस दादी को देखकर मैं पूरी तरह हैरान और प्रभावित हूं।”

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News