आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 08:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मन की बातों को पढ़ पाना असंभव होता है। ये लोग अपने मन की बात दूसरों से साझा नहीं करते, जिसके कारण इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों में हर बात की गहराई तक जाने की आदत होती है। इन लोगों की तार्किक शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। हालांकि इनके विचारों में अस्थिरता देखने को मिलती है। मूलांक 7 वाले जातक एक स्थान पर टिककर काम नहीं कर सकते। इन लोगों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना पसंद होता है। नौकरी अथवा कामकाज के क्षेत्र में भी इन्हें कई बार स्थानांतरण का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक धार्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। हालांकि ये लोग धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों और रूढ़िवादी सोच को नकारते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहेंगे। काफी समय से रुके हुए काम को गति मिलने की संभावना नहीं बनती है। अप्रैल के महीने का समय व्यापारिक नजरिए से थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। मई के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जून के महीने का समय दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मां की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अगस्त के महीने में परिणाम लगभग मंदे रहेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सितंबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। नवंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। ज्योतिष विद्या से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दिसंबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। भावनाओं में उलझे रहने के कारण अंतिम निर्णय नहीं ले पाएंगे। फरवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। मार्च के महीने में रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम करने से बचें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम न करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। शनि चालीसा का पाठ करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News