आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 09:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वालों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। ये कभी भी शांत चित नहीं रह सकते। इनके मन में बहुत उथल-पुथल चलती रहती है। कभी किसी विचार पर तो कभी किसी विचार पर इनका मन भटकता रहता है। मूलांक 7 वाले हर बात की गहराई में जाने की कोशिश करते हैं। जिसके कारण बहुत बार इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। परंतु इनकी यही आदत इन्हें एक अच्छा दार्शनिक बनाती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

ये लोग शोध के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 7 वालों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग बातों की आखिरी परत तक जाने की कोशिश करते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वालों को रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए पाया गया है। परंतु मन की अस्थिरता की वजह से इन लोगों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा होता है। मूलांक 7 वाले जातक थोड़े परेशान चित्त रहते हैं। ये लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वालों को परिवर्तन पसंद होते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले ज्योतिष अथवा गुप्त विद्याओं को सीखने में विशेष रूचि रखते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपके कार्य पूरे तो होंगे लेकिन कार्यों की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। आलस्य के कारण आपका मन भी काम में कम लगेगा। आय के नई साधन प्राप्त होंगे परंतु कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद की संभावना बनती है। फरवरी के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी काम भी बन सकते हैं। मार्च के महीने में मां के कारण कुछ चिंता बनी रहेगी। नकदी धन भी खर्च होगा। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपने आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। व्यवसाय के नजरिए से भी समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा। मई के महीने में भी कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं। आपको अपनी योजनाओं के लिए मार्ग मिलते नजर आएंगे। परंतु कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जून के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट हिला सकते हैं। जुलाई के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। सितंबर के महीने में काम की गति थोड़ी मंदी रहेगी। अक्टूबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नवंबर के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के अवसर लेकर आएगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुक्ल का समय पर भुगतान करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। केले का दान मंदिर में करें। केसर का तिलक लगाए। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News