आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 09:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 सितंबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपने मन की बातें किसी से साझा नहीं करते। अपने आप में ही खोए रहने वाले कुछ अंतर्मुखी स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। इन लोगों को भीड़भाड़ से दूर अकेले रहना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और धार्मिक होते हैं परंतु धर्म के नाम पर किसी प्रकार के दिखावे या आडम्बर को पसंद नहीं करते। इन लोगों में भगवान के प्रति आस्था होती है हालांकि ये लोग कर्म प्रधान होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को कुछ भी ऐसे ही सहजता से प्राप्त नहीं होता। मूलांक 7 वाले जातक तार्किक शक्ति और गहरी कल्पना की स्वामी होते हैं। ये लोग हर बात में तर्क-वितर्क करना तथा उसकी गहराई तक जाना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। ये लोग भावनात्मक स्तर पर कुछ असंतुलित महसूस होते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कामकाज के नजरिए से अहम रहेगा। इस साल मां-बेटी के संबंध मधुर होंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। नवंबर के महीने में परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय आय के नए साधन लेकर आएगा। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आपका मन निजी जीवन की तरफ ज्यादा रुझान में रहेगा। फरवरी के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। मार्च के महीने में सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मई के महीने का समय सरकारी कामों के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करें। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। किसी की झूठी गवाही न दें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News