आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 09:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 सितंबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं।  मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही खुश मिजाज और रोमांटिक होते हैं। इन लोगों को हंसी-मजाक करना अच्छा लगता है। ये लोग अपने जीवन की दुखद घटनाओं पर ज्यादा देर तक शोक नहीं मना सकते। मूलांक 6 वाले जातकों को सुंदरता, सौंदर्य, साफ-सफाई बहुत आकर्षित करती है। ये लोग अपनी शारीरिक बनावट के ऊपर भी बहुत ध्यान देते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार व्यायाम और डाइट प्लान को निभाते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा सुंदर आकर्षक और बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती और जिंदादिली से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचनात्मक होते हैं। फैशन डिजाइन ब्यूटी पार्लर इत्यादि सुंदर चीजें इन्हें बहुत आकर्षित करती हैं। इन लोगों के दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग एक अच्छे जीवनसाथी का किरदार निभाते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का दांपत्य जीवन सुखी होता है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आप जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल कुछ उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की कला जैसे फैशन डिजाइन इत्यादि से जुड़े हुए लोग इस वर्ष अपने हुनर में नए आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने का समय विदेशी काम के अवसर लेकर आएगा। अक्टूबर के महीने में जीवनसाथी के साथ कोई बात छुपाने के कारण मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। खरीदारी पर पैसा खर्च होगा। दिसंबर के महीने में वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन चलते समय गति सीमा का ध्यान रखें।

वर्ष 2024 की जनवरी के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव है। कार्यक्षेत्र पर अपनी सूझ-बूझ के साथ सभी काम समय से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में सरकारी लाभ हो सकते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मई के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। जून के महीने में दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। जुलाई के महीने में मां और जीवनसाथी के मध्य अनबन होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक हरा पीने वाला नारियल मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। निजी संबंधों में बेकार के वहम को स्थान न दें। छोटी कन्या को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लें। दांत को फिटकरी से साफ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News